कुरुक्षेत्र के गांधी नगर में मिला युवक का शव, चेहरा भी कुचला

कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में एक युवक का शव मिला है। 22 वर्षीय युवक श्‍याम कॉलोनी का रहने वाला था। वह टहलने के लिए रात में निकला था। सुबह उसका शव नाले में मिला। उसका चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त किया गया था।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 01:06 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 01:06 PM (IST)
कुरुक्षेत्र के गांधी नगर में मिला युवक का शव, चेहरा भी कुचला
कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में एक युवक का शव मिला।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक का चेहरा पूरी तरह से कुचला हुआ था। इससे उसकी पहचान होनी मूश्किल हो गई। उसके कपड़ों से पहचान हुई।

शनिवार को सुबह गांधीनगर के नाले में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे को इतनी बुरी तरह से क्षति पहुंचाई गई थी कि पहचान पाना मुश्किल था। पुलिस ने जब आसपास की कालोनियों में इसकी सूचना पहुंचाई तो रात से लापता राहुल के परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने कपड़ों से उसकी पहचान की। गौरतलब है कि इससे पहले भी गांधीनगर में दो हत्याएं हो चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि श्याम कालोनी निवासी 22 वर्षीय राहुल शादियों में चाट टिक्की स्टॉल लगाने का काम करता था। रात को उसे गांधीनगर में घूमते हुए कुछ लोगों ने देखा भी था। इसके बाद वह घर गया और घर से रात को करीब 10 बजे फिर से निकल आया। इसके बाद सुबह नाले में कुछ लोगों ने उसका शव ही देखा। सूचना मिलते ही कृष्णा गेट थाना प्रभारी सुनील दत्त मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। मुंह ज्यादा क्षत-विक्षत होने की वजह से युवक को पहचान पाना मुश्किल हो गया था।

इतने में गांधीनगर के साथ लगती श्याम कालोनी के परिवार ने आकर उसकी पहचान राहुल के नाम से की। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया कुछ भी कहना मुश्किल है। अभी शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई। कुछ लोग बता रहे हैं कि उन्होंने रात को राहुल को गांधीनगर में घूमते हुए देखा था। वह रात को यहां किससे मिलने आया था और किसने उसकी हत्या की इसी दिशा में जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी