करनाल में मधुबन पुलिस थाने के पीछे जोहड़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी

जोहड़ में करीब 42 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव गोताखोरों से निकलवाकर कब्जे में ले लिया तो वहीं उसकी पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। सुबह लोग सैर के लिए जाने लगे तो उन्हें जोहड़ के पानी में तैरता एक शव दिखाई दिया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:56 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:56 AM (IST)
करनाल में मधुबन पुलिस थाने के पीछे जोहड़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी
युवक ने आत्‍महत्‍या की है या उसकी हत्‍या की गई है पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है

करनाल, जेएनएन। करनाल जिला के कस्बा मधुबन में सुबह ही उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस थाने के पीछे ही स्थित जोहड़ से करीब 42 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव गोताखोरों से निकलवाकर कब्जे में ले लिया तो वहीं उसकी पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब सात बजे कस्बा के लोग सैर करने के लिए जाने लगे तो उन्हें जोहड़ के पानी में तैरता हुआ एक शव दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एसएचओ तरसेम चंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव मिलने की  सूचना पर आसपास के लेागों की भी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल ही गोताखोर बुलाए और शव को बाहर निकलवाया, जो गली सड़ी अवस्था में था। इसे पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया और फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

उधर एसएचओ तरसेम चंद का कहना है कि शव आसपास के लोगों को दिखाया गया, लेकिन अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव की हालत देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तीन से चार दिन पुराना है। उसे अब मोर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए रखा जाएगा, ताकि शिनाख्त की जा सके। एसएचओ ने बताया कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई यह भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर का हो सकता है शव

आसपास व कस्बा के लोगों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया है तो वहीं आशंका जताई जा रही है कि मधुबन, घरौंडा व करनाल के आसपास कई फैक्ट्रियां है, जिनमें से यह किसी मजदूर का शव हो सकता है। वहीं एसएचओ तरसेम चंद का कहना है कि फैक्ट्रियों में भी शव मिलने की सूचना दी गई है।

chat bot
आपका साथी