अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे पर पराली के ढेर में जलता मिला शव, मचा हड़कंप, सिर्फ पंजे ही बचे

कैथल में अंबाला हिसार नेशनल हाईवे पर पराली के बीच में एक शव जलता हुआ मिला। सुबह सुबह खेत में पशुचारा लेने आए किसानों ने पराली में जलता देखा शव तो ग्रामीणों को सूचित किया। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 11:35 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 11:35 AM (IST)
अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे पर पराली के ढेर में जलता मिला शव, मचा हड़कंप, सिर्फ पंजे ही बचे
शव जलने की सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीण।

कैथल, जेएनएन। अंबाला हिसार नेशनल हाईवे पर ढांड रोड के पास खेतों में लगे पराली के ढेर में एक शव जलता हुआ मिला। मरने वाले अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि शरीर के नाम पर सिर्फ दोनों पैरों के पंजे ही बचे हैं। पराली का ढेर इतना बड़ा था कि रात से सुबह 10 बजे तक भी आग सुलग रही थी। शव को सबसे पहले अपने खेतों में पशु चारा लेने पहुंचे दो किसानों ने देखा। उन्होंने गांव क्योड़क में ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। एसपी लोकेंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। पैरों को देखकर शव पुरुष का लग रहा है।  

गांव क्योड़क के किसान रमेश और जयपाल हर रोज की तरह सुबह अपने खेतों में पशु चारा लेने के लिए पहुंचे थे। उनके खेतों के पास ही नेशनल हाई वे से नीचे उतरते ही पराली के बड़े ढेर लगे हैं। उन्होंने देखा कि इन ढेरों में आग सुलग रही थी। नजदीक गए तो वहां एक शव जलता हुआ मिला। शव को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग इतनी प्रचंड रही होगी कि सिर्फ पैरों के पंजे ही बचे। हड्डियां तक भी राख हो गई।

रमेश और जयपाल ने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कंट्रोल रूम मेमं पुलिस को भी उन्होंने फोन करके शव के बारे में जानकारी दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। एसपी लोकेंद्र सिंह भी मौके पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम व फाॅरेंसिंक साइंस लैब की टीम भी पहुंची और नमूने जुटाना शुरु किया। सीआइए और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने आसपास के खेतों में भी सर्च अभियान चलाया।

कुछ ही दूरी पर होटल

जिस जगह यह शव बरामद हुआ है, उसके कुछ ही दूरी पर एक होटल है। घटनास्थल का रास्ता इसी होटल के पास से गुजर रही पगडंडी से होकर जाता है। पुलिस होटल के सीसीटीवी खंगालेगी, जिससे कुछ सुराग मिल सके। आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जाएगी कि एक-दो दिन से कोई लापता तो नहीं था।

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पूरा अमला माैके पर पहुंच गया था। मैं खुद मौका देखकर आया हूं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि शव किसका है। टीम लगी हुई है। जैसे ही कुछ पता चलता है, जानकारी दी जाएगी।

- लोकेंद्र सिंह, एसपी कैथल

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्‍बा, हर कोई कर रहा सलाम

यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा

chat bot
आपका साथी