डीसी ने यमुना नदी के घाटों का किया निरीक्षण, बांध की मरम्मत के दिए निर्देश

यमुना घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी धर्मेंद्र सिंह ने सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में पानी नहीं घुसना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:51 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:51 AM (IST)
डीसी ने यमुना नदी के घाटों का किया निरीक्षण, बांध की मरम्मत के दिए निर्देश
डीसी ने यमुना नदी के घाटों का किया निरीक्षण, बांध की मरम्मत के दिए निर्देश

संवाद सूत्र, बापौली/सनौली : यमुना नदी के बांध की मरम्मत समय रहते की जाए। जहां मिट्टी-पत्थर लगने हैं, कार्य को जल्द पूरा किया जाए। मिट्टी भरे कट्टे ठोकरों पर लगाने हैं तो बरसात से पहले कार्य पूरा कर रिपोर्ट दें। यमुना घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी धर्मेंद्र सिंह ने सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

डीसी ने बुधवार को बापौली, जलमाना, अद्यमी, नन्हेड़ा, जलालपुर, सनौली खुर्द, नवादा आर और तामशाबाद के पास ठोकरों का निरीक्षण किया। सिचाईं विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी ने डीसी को बताया कि नई ठोकरें बनवाने और पुरानी ठोकरों की रिपेयरिग के लिए 13 हजार क्यू मीटर पत्थर का आर्डर दिया जा चुका है। लगभग पांच हजार क्यू मीटर पत्थर आ चुका है, बाकी आगामी 10 दिनों में मिल जाएगा।

ठोकरों की मरम्मत 30 जून तक पूरी कर दी जाएगी। इस मौके पर एसडीओ कर्मबीर सिंह, अजय कुमार, सूरज प्रकाश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी