डीसी ने अधिकारियों के साथ किया बूथों का किया निरीक्षण

तहसीलदार की चेकिग के दौरान दो बूथों पर बीएलओ के नदारद मिलने के बाद डीसी सुशील सारवान ने शुक्रवार को स्वयं पट्टीकल्याणा के बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ के कार्यों का अवलोकन के साथ उन्हें मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण अभियान के दिन बूथों पर रहने के सख्त निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:08 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 10:08 PM (IST)
डीसी ने अधिकारियों के साथ किया बूथों का किया निरीक्षण
डीसी ने अधिकारियों के साथ किया बूथों का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे में पिछले शनिवार को तहसीलदार की चेकिग के दौरान दो बूथों पर बीएलओ के नदारद मिलने के बाद डीसी सुशील सारवान ने शुक्रवार को स्वयं पट्टीकल्याणा के बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ के कार्यों का अवलोकन के साथ उन्हें मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण अभियान के दिन बूथों पर रहने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ उपस्थित पाए गए।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने गांव पट्टीकल्याणा के राजकीय सीसे स्कूल में बूथों का निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश दिए कि वे फार्म भरते समय जरूरी दस्तावेज के साथ वोटर की फोटोकापी के साथ-साथ मूल दस्तावेज भी जरूर चेक करे। सूची से मृत व्यक्तियों का नाम काटने से पहले पीएचसी, सीएचसी व आंगनवाड़ी केन्द्रों से लिस्ट लेकर फार्म नम्बर-7 भरे। साथ ही स्वजन को नोटिस देकर मृतक मतदाताओं के वोट काटे। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2022 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण का कार्य किए जा रहे हैं। जिन मतदाता की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष हो जाएगी वे अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्हें पात्र माना जाएगा है। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान 20, 21, 27 व 28 नवंबर 2021 को भी चलेगा, जिसमें बीएलओ अपने बूथों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। लोगों से दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने पात्र लोगों से वोट बनवाने की अपील भी की है।

chat bot
आपका साथी