महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा के लिए निकाली साइकिल रैली, 1200 किमी का सफर करेगी तय

महिला सशक्‍तीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली पहुंची कैथल जगह-जगह हुआ स्वागत। जागृति यात्रा के माध्यम से महिला विरुद्ध हाेने वाले अपराधों पर पुलिस द्वारा दी जा रही सहायता की जानकारी भी दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:28 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा के लिए निकाली साइकिल रैली, 1200 किमी का सफर करेगी तय
जागृति यात्रा से महिला सश‍क्‍तीकरण का संदेश देतीं प्रतिभागी।

कैथल, जागरण संवाददाता। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के बारे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीजीपी पीके अग्रवाल के आदेशाें पर एसीपी ममता सौदा के नेतृत्व में शुरू की गई जागृति साइकिल रैली बुधवार को कैथल पहुंची। यात्रा के जिले में प्रवेश करने पर किठाना बार्डर पर भव्य स्वागत किया। डीएसपी एईसी विवेक चौधरी की अगुआई में महिला थाना की एसएचओ एसआइ सुनीता सैनी, पुलिस चौकी किठाना प्रभारी एसआइ शमशेर सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने किठाना बार्डर पर यात्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत कर केक काटा।

इसके बाद यात्रा का तितरम मोड तितरम पर थाना तितरम प्रबंधक लेडी इंस्पेक्टर नन्ही देवी ने स्वागत किया। शहर में पहुंचने के बाद यात्रा आइजी महिला कालेज में पहुंची। यहां पर महिला इंस्पेक्टर माया ने कालेज की छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक होने का महत्व समझाया। इसके साथ उन्होंने उनके अधिकारों, कर्तव्यों व पुलिस की महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही सेवाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला पुलिस द्वारा दुर्गा शक्ति मोबाइल एप्प, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, आपातकालीन 112, बाल सहायता 1098 की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में भी बताया और किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर अपने अभिभावकों या पुलिस को सूचना देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जागृति यात्रा के माध्यम से ग्रामीण आंचल में रहने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए पुलिस की सेवाओं के बारे में जानकारी देना है।

यह यात्रा प्रदेशभर में करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय करेगी और 10 दिसंबर को यात्रा का पंचकूला में समापन होगा। इस मौके पर संस्था के प्रधान राम बहादुर खुरानिया, जगदीश बहादुर खुरानिया, कालेज प्राचार्या आरती गर्ग, सिविल लाइन थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर निर्मल कुमार, इंस्पेक्टर ललित मोहन, एलओ एसआइ रामसिंह, टीएसआइ नरेश, सीडीआइ एचसी अजय, ओएचसी जसबीर सिंह, पुलिस प्रवक्ता प्रवीन कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी