Delhi कृपाल आश्रम में सेवा कर चंडीगढ़ लौट रहे थे सेवादार, पानीपत में हादसा, दो की मौत, 10 घायल Panipat News

पानीपत में एक कार पेड़ से जा टकराई। इस से दो की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसा दिल्‍ली से चंड़ीगढ़ जाते वक्‍त हुआ है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 12:09 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 10:09 AM (IST)
Delhi कृपाल आश्रम में सेवा कर चंडीगढ़ लौट रहे थे सेवादार, पानीपत में हादसा, दो की मौत, 10 घायल Panipat News
Delhi कृपाल आश्रम में सेवा कर चंडीगढ़ लौट रहे थे सेवादार, पानीपत में हादसा, दो की मौत, 10 घायल Panipat News

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में बड़ा हादसा हुआ है। सेक्टर 18 कृपाल आश्रम के पास  क्रूजर गाड़ी पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। हादसा दिल्‍ली से चंडीगढ़ जाते समय हुआ। 

सत्संग सुन दिल्ली से लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर गाड़ी आधी रात पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चंडीगढ़ के सेक्टर-50 के सरदार रामलोक (65) और उनके पीछे की सीटी पर बैठी सुमन गांधी (62) के सिर में चोट की वजह से मौके पर मौत हो गई जबकि 10 श्रद्धालु घायल हो गए। क्रूजर चंडीगढ़ जा रही थी, सेक्टर-18 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोग चालक को तेज गाड़ी चलाने से रोक रहे थे, लेकिन नहीं माना। 

पंजाब के जिरकपुर के एनक्लेव ढकौली के पंकज गांधी ने बताया कि रविवार को वे परिवार व संगत के साथ दिल्ली स्थित सावन कृपाल आश्रम में किराये के क्रूजर गाड़ी में गए थे। सत्संग सुनने के बाद वे 14 लोग गाड़ी से घर लौट रहे थे। पंचकूला के सेक्टर-3 के माजरी चौक का गोविंद गाड़ी चला रहा था। उन्होंने गाड़ी धीरे चलाने के लिए कई टोका था। टोल प्लाजा पर जाम लगा था। इसी वजह से गाड़ी सत्संग भवन के पास तेज गति से मोड़ दी। गोविंद नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में आगे की सीट पर बैठे चंडीगढ़ के सेक्टर-50 के सरदार रामलोक और उनके पीछे की सीटी पर बैठी उनकी मां सुमन गांधी के सिर में चोट की वजह से मौके पर मौत हो गई।

ये हुए घायल

हादसे में चालक गोविंद, मोहाली के 54 वर्षीय कौशल, पंकज गांधी की पत्नी 35 वर्षीय वरुणा गांधी, चंडीगढ़ की 35 वर्षीय ज्योति पत्नी राजकुमार, जिरकपुर के साउथ सिटी की 60 वर्षीय प्रोमिला और पटियाला के लाहेल कॉलोनी के 76 वर्षीय आत्मराम घायल हो गए। इसी तरह से पंचकूला के स्वास्तिक विहार की ईश्वरी देवी, जिरकपुर के प्रशांत विहार के 66 वर्षीय सतीश चंद, जिरकपुर के साउथ सिटी रे 60 वर्षीय प्रीतम लाल ग्रोवर और उनकी पत्नी 58 वर्षीय चंचल ग्रोवर घायल हो गई। 

 
chat bot
आपका साथी