निरंकारी समागम से बाजार गुलजार, 200 करोड़ तक के कंबल बिके

निरंकारी समागम का सबसे अधिक लाभ कंबल कारोबारियों को मिला। 200 करोड़ रुपये का कंबल बिका। मिलों में स्टॉक खाली हो गए। पानीपत कंबल मार्केट में काफी समय के बाद रौनक देखने को मिली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 09:07 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 09:07 AM (IST)
निरंकारी समागम से बाजार गुलजार, 200 करोड़ तक के कंबल बिके
निरंकारी समागम से बाजार गुलजार, 200 करोड़ तक के कंबल बिके

जागरण संवाददाता, पानीपत :

निरंकारी समागम का सबसे अधिक लाभ कंबल कारोबारियों को मिला। 200 करोड़ रुपये का कंबल बिका। मिलों में स्टॉक खाली हो गए। पानीपत कंबल मार्केट में काफी समय के बाद रौनक देखने को मिली। दुकानदारों ने कंबल दुकानें बाहर लगा रखा था। समागम में आए लगभग हक श्रद्धालु ने कंबल खरीदा। दो किलो वाला कंबल अधिक बिका। 400 की रेंज में यह कंबल बिका। कंबल मिलों में दो किलो क्वालिटी का कंबल सोमवार को आउट ऑफ स्टाक रहा। 200 रुपये किलो तक कंबल बेचा गया। 180 रुपये थोक में भाव वाले मिक को खुदरा व्यापारियों द्वारा 200 रुपये किलो ग्राम तक बेचा गया।

कंबल विक्रेता सुरेश बवेजा ने बताया कि इस बार पानीपत में भी कंबल खरीदने के लिए काफी संख्या में समागम में भाग लेने वाले पहुंचे। पिछले तीन चार दिनों से पंचरंगा बाजार में शुरुआत के 15-20 दुकानदारों को तो सांस लेने की फुर्सत नहीं थी। दुकानदारों ने अतिरिक्त स्टॉफ लगाना पड़ा था। पानीपत के अतिरिक्त समालखा में कंबल की अनेक दुकानें लगी। कंबल बनाने वाली मिलों ने भी समालखा, भोड़वाल माजरी में रेलवे स्टेशन रोड पर अपने काउंटर लगाए। उद्योगों में काम करने वाले अनेक कर्मचारियों ने भी कंबल के स्टॉल जगह-जगह लगाए।

फैक्ट्रियों के बंद का असर

कंबल उद्यमियों ने बताया कि प्रदूषण स्तर बढ़ने से 10-15 दिन उद्योग बंद रहे। जिस कारण मिलों में जो स्टॉक थे वे खाली हो गए। अब जो आर्डर अन्य मिलों के पास पेंडिग है उनका भुगतान शुरु किया जाएगा।

मार्केट का प्रचार भी हुआ

देश के कोने-कोने से लोग समागम में आए हुए थे। जो कंबल शाल खरीद करके ले गए। कंबल निर्माता धनराज बंसल ने बताया कि इससे यहां की मार्केट का पूरे देश में प्रचार भी हुआ है। समागम में आए जो लोग कंबल खरीद कर ले गए हैं। उन शहरों को यहां की मार्केट का पता लगेगा। आने वाले समय में बाजार को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। --महावीर---------

chat bot
आपका साथी