Crime: अंबाला में मकान मालिक बनकर किराएदार ने महिला से ठगे लाखों, पड़ोसी से पूछताछ में हुआ खुलासा

अंबाला में मकान मालिक बनकर किरायेदार ने लाखों की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में शिकायतकर्ता से आरोपितों ने नकद व दो चेक हासिल किए। जिसके बाद आरोपित मकान की रजिस्ट्री में कवाने के लिए आनाकानी करने लगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 06:17 PM (IST)
Crime: अंबाला में मकान मालिक बनकर किराएदार ने महिला से ठगे लाखों, पड़ोसी से पूछताछ में हुआ खुलासा
अंबाला में किरायेदार ने की लाखों की ठगी।

अंबाला, जागरण संवाददाता। अंबाला में मकान के किरायेदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक महिला को साढ़े आठ लाख रुपये का चूना लगा दिया। मामला मकान की खरीद फरोख्त को लेकर है, जबकि खुलासा तब हुआ, जब रजिस्ट्री में आनाकानी करने पर शिकायतकर्ता उसके घर पहुंची और ताला लगा मिला। आस पड़ोसी में पूछताछ करने पर इस सारे खेल से पर्दा उठा गया। महेश नगर थाना पुलिस ने अश्वनी रानी निवासी आजाद नगर की शिकायत पर शिव प्रसाद शर्मा, हरजीत कौर, गुरमीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच पहले आर्थिक अपराध शाखा ने की, जिसके बाद अब यह केस दर्ज हुआ है।

10 लाख में खरीदा मकान

अश्वनी रानी ने बताया कि बीस मई 2021 को उनके घर पर शिव प्रसाद शर्मा आया, जिसने उसके पति संजय कुमार को बलदेव नगर में साठ वर्ग गज का बना हुआ मकान के बारे में बताया। उसने बताया कि यह मकान हरजीत कौर निवासी बलदेव नगर से दस लाख रुपये में खरीदा हुआ है। इस पर संजय ने मकान दिखाने को कहा। अगले दिन अश्वनी रानी और संजय अपने जानकार सुनील कुमार निवासी महेश नगर व शिव प्रसाद शर्मा गाड़ी में बलदेव नगर पहुंचे। यहां पर इन लोगों ने उनको मकान दिखा दिया।

यहां पर हरजीत कौर व उसका पति मिला, जिसने बताया कि यह मकान शिव प्रसाद शर्मा को बेच रखा है। यदि वे (अश्वनी रानी) इसे खरीदते हैं, तो मकान खाली कर देंगे व शिव प्रसाद जब भी कहेगा रजिस्ट्री करवा देंगे। इसके बाद वे लौट आए, जबकि सौद साढ़े आठ लाख रुपये में तय हो गया। अश्वनी रानी ने बताया कि 27 मई 2021 को सुनील कुमार, राजकुमार निवासी गांव मुनरहेड़ी बैठे थे, तो शिव प्रसाद भी आ गया। उसने कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है, जिस पर अश्वनी रानी ने 75 हजार रुपये नकद, छह लाख और पौने दो लाख रुपये के दो चेक दे दिए।

इकरारानामा भी किया तैयार

इकरारनामा भी तैयार कर लिया और शिव प्रसादशर्मा से जब रजिस्ट्री के लिए कहा, तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर अश्वनी रानी और संजय सिंह बलदेव नगर में उसी मकान पर गए, लेकिन यहां पर ताला लगा था। यहां दुकान पर व्यक्ति मिला, जिसने बताया कि यह मकान कमलेश के नाम पर है, जबकि हरजीत कौर तो किरायेदार है। इस मकान की मालिक कमलेश रानी भी आ गईं, जिसके बाद सारा खेल साफ हो गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर जांच शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी