Crime: यमुनानगर में दुकान पर काम करने वाली महिला से दुकानदार ने किया दुष्कर्म, MMS बनाकर किया ब्लैकमेल

यमुनानगर में दुकान पर काम करने वाली एक महिला के साथ दुकानदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकानदार ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित ने उसका एमएमएस भी बनाया।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 02:42 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 02:42 PM (IST)
Crime: यमुनानगर में दुकान पर काम करने वाली महिला से दुकानदार ने किया दुष्कर्म, MMS बनाकर किया ब्लैकमेल
यमुनानगर में दुकान पर काम करने वाली महिला के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता यमुनानगर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान पर काम करने वाली महिला को दुकानदार ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोप है कि दुकानदार ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित ने उसका एमएमएस भी बनाया। जिसके दम पर वह उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने दुकानदार संजीव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटी के साथ रहती है पीड़िता

थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह करीब सात साल से अपने पति से अलग बेटी के साथ रहती है। उसकी बेटी दूसरे जिले में जाकर पढ़ाई कर रही है। वह घर पर अकेली रहती थी इसलिए घर से कुछ दूर जगाधरी में ही एक दुकान पर जाकर काम करने लगे। महिला का आरोप है कि एक दिन दुकान का मालिक संजीव उसके अपने साथ यमुनानगर लेकर गया। वहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह उसे अपनी बहन के घर ले गया। उसे बताया कि उसकी बहन के घर लगे ऐसी में कोई खराबी आ गई है। उसे ठीक करना है। उसकी बातों पर विश्वास कर वह उसकी बहन के घर चली गई। जाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। दो-तीन घंटे बाद उसे होश आया तो वह उसे घर छोड़ कर चला गया।

एमएमएस बनाकर किया ब्लैकमेल

दो-तीन दिन बाद उसके मोबाइल पर एक एमएमएस आया। वीडियो में दिख रहा है कि संजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दी। मामले की जांच कर रही एएसआइ पूनम रानी का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी