Crime News: शिक्षिका पर बेटा और पुत्रवधू बना रहे प्रोपर्टी नाम कराने का दबाव, कई बार कर चुके हमला

यमुनानगर की किरण बाला शिक्षिका है। पति की वर्ष 2018 में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उनके पास दो बेटे शुभम भार्गव और साहिल भार्गव हैं। उनके बेटे शुभम ने विधि के साथ वर्ष 2020 में प्रेम विवाह किया है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 12:50 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 12:50 PM (IST)
Crime News: शिक्षिका पर बेटा और पुत्रवधू बना रहे प्रोपर्टी नाम कराने का दबाव, कई बार कर चुके हमला
यमुनानगर में प्रोपर्टी को लेकर परिवार में हुआ विवाद।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के सेक्टर 17 निवासी शिक्षिका किरण बाला ने अपने बेटे शुभम व पुत्रवधू विधि के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शुभम उसकी प्रोपर्टी कब्जाना चाहता है। कई बार वह अपने भाई के साथ भी मारपीट कर चुका है। उसके ससुराल वाले भी घर पर आकर धमकी दे चुके हैं। पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दाखिल दी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, सेक्टर 17 निवासी किरण बाला शिक्षिका है। पति की वर्ष 2018 में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उनके पास दो बेटे शुभम भार्गव और साहिल भार्गव हैं। उनके बेटे शुभम ने विधि  के साथ वर्ष 2020 में प्रेम विवाह किया है। इस शादी से दोनों की एक बेटी भी है। आरोप है कि शुभम कोई काम धंधा नहीं करता। उसका खर्च भी किरण ही उठा रही है। उसकी पत्नी विधि ने भी शादी के बाद बीएड किया। इसका खर्च भी किरण ने ही उठाया था। किरण के पति के नाम पर राजीव गार्डन कांसापुर में प्रोपर्टी है। पति की मौत के बाद यह प्रोपर्टी उसके नाम आ गई। आरोप है कि बेटा शुभम व पुत्रवधू विधि और उसके परिवार के लोग यह प्रोपर्टी अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। इसके बाद से ही परिवार में विवाद बना हुआ है।

बाइक, नकदी और गहने छीने

इसी विवाद में कई बार शुभम अपने भाई साहिल व मां किरण के साथ मारपीट कर चुका है। चार नवंबर को भी आरोपित अपने ससुराल वालों के साथ किरण के घर पर आया। आरोपितों के हाथ में चाकू व डंडे थे। यहां आकर उन्होंने मारपीट की और साहिल से 35 हजार रुपये की नकदी, बाइक व गहने छीन लिए। बाद में आसपास के लोग एकत्र हुए, तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में किरण ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी