गाय की गर्दन काटी, लोगों ने किया हंगामा, केस दर्ज

यहां सेक्टर 29 पार्ट-2 में सड़क पर गर्दन कटी गाय मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही गोभक्तों को सूचना मिली उन्होंने हंगामा कर दिया। यह पता नहीं चल सका है कि गाय की गर्दन किसने काटी। सड़क किनारे धड़ ही मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:37 PM (IST)
गाय की गर्दन काटी, लोगों ने किया हंगामा, केस दर्ज
गाय की गर्दन काटी, लोगों ने किया हंगामा, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पानीपत : यहां सेक्टर 29 पार्ट-2 में सड़क पर गर्दन कटी गाय मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही गोभक्तों को सूचना मिली, उन्होंने हंगामा कर दिया। यह पता नहीं चल सका है कि गाय की गर्दन किसने काटी। सड़क किनारे धड़ ही मिला है। गर्दन नहीं मिल सकी।

केसरिया हिदुस्तान निर्माण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश नारंग व उग्राखेड़ी गोशाला के प्रधान हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। गाय के शव को पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सरकार से गोवंशी की रक्षा के लिए विशेष कानून बनाने की मांग की। इस मामले में चांदनी बाग थाना पुलिस ने हरियाणा गोवंश 13 (1) संरक्षण एवं गो संवर्धन एक्ट 2015 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

केसरिया हिदुस्तान निर्माण संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश नारंग व उग्राखेड़ी गोशाला के प्रधान हरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत में कहा कि सेक्टर 29 पार्ट टू में गाय की गर्दन कटा शव मिला। जल्द ही पुलिस ने हत्यारों को नहीं पकड़ा तो आंदोलन किया जाएगा। गोभक्त दिन रात एक कर गोवंशी की सेवा में लगे रहते हैं। कुछ लोग गाय की तस्करी कर रहे हैं।

प्रदर्शन करने वालों में रिकू, अमित, राजेश, अंकित, चांद पहलवान, ओम प्रकाश उग्राखेड़ी, अंकुर, निशांत, मोहित, डा. दरवेश, ओमबीर, रवि, बादल, अमरदीप विनोद वर्मा नांगल खेड़ी, आर्य विनोद मलिक, सागर भुक्कर, सुनील मालिक, रविद्र बापौली मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी