नाबालिग लड़की से की थी अश्लील हरकत, दोषी को तीन साल कैद, 10 हजार जुर्माना

जींद में एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से अश्‍लील हरकत की थी। इस मामले में कोर्ट ने फैसला दे दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर की अदालत ने तीन साल की कैद की सजा सुनाई है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:01 PM (IST)
नाबालिग लड़की से की थी अश्लील हरकत, दोषी को तीन साल कैद, 10 हजार जुर्माना
जींद में नाबालिग से अश्लील हरकत करने के दोषी को तीन साल की सजा।

जींद, जागरण संवाददाता। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर की अदालत ने घर में घुस नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के जुर्म में दोषी को तीन साल की कैद व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अभियोजन पक्ष के अनुसार सदर थाना नरवाना इलाके की एक महिला ने 28 जून 2018 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 25 जून को वह किसी काम से नरवाना आई हुई थी। घर में उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसी दौरान गांव का ही सचिन मकान में घुस आया और उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इतेफाक से वह घर पहुंची तो सचिन घर में ही मिला। उसने पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर की अदालत ने सचिन को तीन वर्ष का कारावास तथा दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। 

यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म

यमुनानगर : शहर की एक कालोनी निवासी महिला को युवक ने बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने इस बारे किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना तीन माह पहले की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

31 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी नितिन कुमार के साथ जान पहचान थी। आरोपित अक्सर उससे फोन पर बात करता था। 16 अप्रैल को आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपित से मिलने के लिए गई तो आरोपित उसे अपने साथ एक कमरे में ले गया जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने इस बारे में उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण वह चुप रही मगर इसके बाद आरोपित फिर से उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। परेशान होकर उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक नितिन कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी