नगर निगम बना भ्रष्टाचार का अड्डा, ठेकेदार काम नहीं करते, अधिकारी सुनते नहीं Panipat News

वार्ड तीन की पार्षद अंजलि शर्मा ने मंत्री अनिल विज को भेजी तीन शिकायतें। पार्षद का आरोप नगर निगम में भ्रष्टाचार का अड्डा बिना पैसे कोई काम नहीं होता।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 04:37 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 04:38 PM (IST)
नगर निगम बना भ्रष्टाचार का अड्डा, ठेकेदार काम नहीं करते, अधिकारी सुनते नहीं Panipat News
नगर निगम बना भ्रष्टाचार का अड्डा, ठेकेदार काम नहीं करते, अधिकारी सुनते नहीं Panipat News

पानीपत, जेएनएन।  नगर निगम में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा पार्षद अंजलि शर्मा के पिता पूर्व पार्षद हरीश शर्मा सोमवार सुबह निगम में कमिश्नर ओमप्रकाश के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कमिश्नर ने उनको तुरंत बातचीत के लिए बुलाया। पूर्व मेयर ने निगम अधिकारियों पर सुनवाई न करने और ठेकेदारों के लाखों के वर्क ऑर्डर लेकर काम शुरू न करने का आरोप लगाया। 

उधर, पार्षद अंजलि शर्मा ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को तीन पत्र लिखे हैं। उन्होंने इनमें नगर निगम में भ्रष्टाचार जड़ तक होने के आरोप लगाए और वर्क ऑर्डर लेकर काम शुरू न करने वाली फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की। उन्होंने एक-एक पत्र मुख्यमंत्री, डीसी और नगर निगम कमिश्नर को भी भेजा है।

नंबर-1 

पार्षद अंजलि शर्मा ने कहा कि वार्ड-3 में 72 वाट की स्ट्रीट लाइटों का वर्क ऑर्डर 4 महीने पहले कौशिक फर्म को दिया था। इसके साथ 10 टावर लाइट लगाई जानी थी। दोनों में से कोई भी काम शुरू नहीं हुआ है। स्ट्रीट लाइट मरम्मत के बिना बंद पड़ी हैं। ठेकेदार कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। 

नंबर-2 

अंजलि शर्मा ने बताया कि वार्ड में अवैध खुर्द और मीट की दुकानें चल रही हैं। राधा फैक्ट्री की गली, वधावाराम कॉलोनी में अवैध खुर्दे हैं। उनको अंदेशा है कि खुर्दों पर नकली शराब दी जाती है। पुलिस को शिकायत करते हैं तो हल्की कार्रवाई कर छोड़ देते हैं। इसके साथ वार्ड में मीट की अवैध दुकानें चल रही हैं। 

नंबर-3

वार्ड-3 में जीटी रोड से फतेहपुरी चौक तक जेजी बैरियर बनाए जाने हैं। वर्क ऑर्डर देने के तीन महीने बाद भी काम नहीं हो पाया है। एबीसी अस्पताल की सड़क आरसीसी से बननी है। एक साल बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। परशुराम कॉलोनी में गली और नाली बनाई जानी है। चार महीने बाद काम तक नहीं शुरू किया। काके की हट्टी से भूल भुलैया चौक तक आरसीसी रोड का वर्क ऑर्डर एक साल पहले दिया था। आज तक काम शुरू नहीं किया है। शिव शक्ति फर्म परशुराम कॉलोनी का 80 लाख का वर्क ऑर्डर लेकर काम शुरू नहीं कर रही। जीटी रोड से पाहुजा अस्पताल तक फुटपाथ नहीं बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी