नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निगम ने की तैयारी, वार्ड 14 से होगा शुभारंभ

नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वार्ड 14 से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही खराब पड़ी पुरानी लाइटों को भी ठीक किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:58 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:58 AM (IST)
नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निगम ने की तैयारी, वार्ड 14 से होगा शुभारंभ
नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निगम ने की तैयारी, वार्ड 14 से होगा शुभारंभ

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के वार्डों के लिए नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वार्ड 14 से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही खराब पड़ी पुरानी लाइटों को भी ठीक किया जाएगा। इसके लिए सोमवार से काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए खाका तैयार कर लिया है। स्ट्रीट लाइट का सामान यमुनानगर से पानीपत आ चुका है। मौसम साफ रहा तो सोमवार से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसमें 10 से 12 टीमें बनाई गई हैं, जो वार्ड लेवल पर काम पूरा करने के बाद ही किसी दूसरे वार्ड में काम शुरू करेंगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए डेढ़ माह का समय लगेगा।

नई स्ट्रीट के लिए एक साल टेंडर लगे हो गए है। अब लोगों में उम्मीद जगी है कि स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अब नई लाइटें लगाई जाएगी। इसके लिए वार्ड 14 में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए बनाई गई टीम को निर्देश दिए हैं कि एक वार्ड का काम पूरा होने के बाद ही दूसरे वार्ड का काम शुरू किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में लगनी है 300-300 लाइटें

शहर में 26 वार्ड आते हैं। प्रत्येक वार्ड में 300-300 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए निगम ने 1.66 करोड़ रुपये बजट बनाया है। इसके तहत स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू किया जाना है। इसमें विधायक, मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर कोटे की अलग से 500-500 लाइटें शामिल हैं। अब स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य सोमवार से शुरू होता है तो डेढ़ माह में कार्य पूरा कर लिया जा जाएगा। तेज गति से किया जाएगा कार्य

नगर निगम के जेई गौरव ने जागरण से बातचीत में बताया कि नई लाइटों को लगाने का काम अब जल्द ही शुरू किया जाएगा। मौसम साफ रहा तो सोमवार से शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद तेज गति से काम किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट का काम अब होगा शुरू

नगर निगम की मेयर अवनीत कौर ने जागरण से बातचीत में कहा कि स्ट्रीट लगाने में पहले ही देरी हो चुकी है। अब काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन प्रोग्रेस रिपोर्ट भी ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी