सीएम की राह में कूड़ा होने का उठाना पड़ा खामियाजा, शहर की हालत बदतर

सुबह-सुबह सीएम मनोहर लाल के सैर के दौरान कूड़े का ढ़ेर दिखना कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। जबकि शहर की हालत तो इससे भी बदतर है। जानिए क्या है मामला।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 02:23 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:22 PM (IST)
सीएम की राह में कूड़ा होने का उठाना पड़ा खामियाजा, शहर की हालत बदतर
सीएम की राह में कूड़ा होने का उठाना पड़ा खामियाजा, शहर की हालत बदतर

पानीपत, जेएनएन: सीएम की नाराजगी का खामियाजा कंपनी और उसके कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। जबकि सीएम साहब को तो केवल एक रास्ते पर कूड़ा दिखा था। कंपनी खैर मनाए कि सीएम मनोहर लाल ने पूरे शहर की सैर नहीं की। वरना अंजाम तो और बुरा होता। जानने के लिए पढि़ए दैनिक जागरण की ये खबर।

कूड़ा उठान पर सीएम की नाराजगी जताने के बाद भी जेबीएम कंपनी और नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी आदतों में सुधार लाने को तैयार नहीं हैं। नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी ने निरीक्षण के दौरान सनौली रोड से कूड़ा उठान न होने और संसाधन कम मिलने पर जेबीएम कंपनी का एक दिन का भुगतान रोक दिया है। वहीं वार्ड-तीन के निरीक्षण में स्थानीय दुकानदारों की नाराजगी पर गैरहाजिर नगर निगम के 10 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। कमिश्नर के एक्शन लेते ही जेबीएम कंपनी और कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई।

आयुक्त को दुकानदार के गुस्से का करना पड़ा सामना
नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीन बजे वार्ड-3 में सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंची। वार्ड के निवर्तमान पार्षद हरीश शर्मा और मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार उनके साथ रहे। निगम कमिश्नर ने फतेहपुरी चौक से लेकर जट्टू चौक, कृष्णा नगर, विकास नगर और बरसत रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों ने कहा कि यहां पर सफाईकर्मी आते तक नहीं हैं। वे खुद झाडू लगाने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें : सुबह-सुबह सैर पर सीएम, अधिकारियों की उड़ी रात की नींद, आखिर क्यों

आधे सफाई कर्मचारी भी हाजिरी नहीं मिले
निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी ने वार्ड सुपरवाइजर राजपाल से कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर मंगवाया। उन्होंने सबके बीच सफाई कर्मचारियों की हाजिरी ली। जिसमें 10 सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार से सफाईकर्मियों की संख्या जानी। उन्होंने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने छुट्टी लिखकर दी है। कमिश्नर ने कहा कि गैरहाजिर सभी सफाई कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएं। कर्मचारियों की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें : सीएम की नाराजगी से गिरी गाज, आयुक्त ने उठाया ये कदम

जेबीएम कंपनी सनौली रोड से नहीं उठा पाई कूड़ा
शहर में फरवरी महीने से कार्यरत जेबीएम कंपनी कूड़ा उठान ठीक से नहीं कर पा रही। कमिश्नर ने बुधवार देर रात को निरीक्षण किया तो सनौली रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। कमिश्नर ने कंपनी के संसाधन और कर्मियों की संख्या की भी जांच की। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार को कंपनी का एक दिन का भुगतान रोकने के आदेश दिए। कमिश्नर ने रात को रामलाल चौक से निरीक्षण शुरू किया था। उन्होंने लालबत्ती चौक, स्काईलार्क, संजय चौक, सनौली रोड, भीमगोडा चौक, शिव चौक, गोहाना चौक और शुगर मिल रोड पर सफाई कार्य का निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी