यमुनानगर में कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 149 नए केस

यमुनानगर में कोरोना संक्रमण से दो की मौत हो गई। वहीं 149 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यमुनानगर में लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक संक्रमित मरीजों की संख्‍या 10 हजार पार हो गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:32 PM (IST)
यमुनानगर में कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 149 नए केस
यमुनानगर में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे।

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को कोरोना के 149 नए केस मिले। दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। 160 लोगों ने कोरोना को हराया है।

मरीजों की बढ़ती संख्या खतरे की तरफ इशारा कर रही है। अब भी यदि कोरोना के बचाव के नियमों की पालना की अनदेखी और टीकाकरण पर ध्यान नहीं दिया गया तो सभी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। जिले में  संक्रमित मरीजों की संख्या भी 10,010 पर पहुंच चुकी है। इनमें से 8966 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 89.57 फीसद पर आ गया।

यहां पर हुई मौत

वार्ड 22 के विकास नगर निवासी 63 वर्षीय वृृद्ध कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका उपचार ईएसआइ में चल रहा था। उनको बीपी व शुगर की भी दिक्कत थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह से  दुर्गा गार्डन के 63 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित हुए। परिजनों ने उनको शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया। वह किडनी और बीपी के भी मरीज थे। नगर निगम के कर्मचारियों ने गाइडलाइन के हिसाब से संस्कार करा दिया।

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि  जिले में 864 एक्टिव कोरोना के मरीज है। 729 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट है। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। 93 संक्रमित कोविड केंद्रों में दाखिल है। स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हुए है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण में सभी लोग सहयोग करें। जिले में सौ से ज्यादा टीकाकरण के लिए केंद्र बनाए हुए है। नियमों की पालना में ही सभी का बचाव है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन

chat bot
आपका साथी