Coronavirus Vaccination: यमुनानगर में अब सातों दिन लगेगा कोरोना का टीका, पढ़ें पूरी खबर

यमुनानगर में अब तक 11 लाख 29 हजार 406 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें आठ लाख 18 हजार 866 को पहली डोज व तीन लाख 10 हजार 540 लोगों को दोनों डोज लग सकी है। इस हिसाब से अब दूसरी डोज पर स्वास्थ्य विभाग का अधिक ध्यान है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:08 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:08 PM (IST)
Coronavirus Vaccination: यमुनानगर में अब सातों दिन लगेगा कोरोना का टीका, पढ़ें पूरी खबर
यमुनानगर में अब सातों दिन लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर स्वास्थ्य विभाग जोर दे रहा है। रोजाना 60 से 70 केंद्र टीकाकरण के लिए बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रोज टीकाकरण होगा। यहां पर पहली व दूसरी दोनों डोज का विकल्प रहेगा। छुट्टी के दिन भी यहां पर टीकाकरण हो सकेगा। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जो नौकरीपेशा हैं और वर्किंग दिवस पर टीकाकरण के लिए नहीं आ सकते। अब वह छुट्टी के दिन नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण करा सकेंगे।

11 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुका है टीका

जिले में अब तक 11 लाख 29 हजार 406 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें आठ लाख 18 हजार 866 को पहली डोज व तीन लाख 10 हजार 540 लोगों को दोनों डोज लग सकी है। इस हिसाब से अब दूसरी डोज पर स्वास्थ्य विभाग का अधिक ध्यान है। इसके लिए विभाग पहली व दूसरी डोज के दोनों के लिए केंद्र बना रहा है। केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए दोनों विकल्प दिए जा रहे हैं। पोर्टल से बुकिंग या फिर सीधा आकर भी वैक्सीन लगवाई जा सकती है।

यहां पर आनलाइन का विकल्प

कुछ विशेष केंद्र बनाए जा रहे हैं। जिन पर अप्वाइंटमेंट लेकर वैक्सीन लगवाई जा सकेगी। यह व्यवस्था इसलिए की गई है कि केंद्रों के बारे में जिन लोगों को नहीं पता नहीं लग पाता। वह पोर्टल पर बुकिंग कराकर केंद्र पर वैक्सीन लगवा सकते हैं। उन्हें वैक्सीन लगेगी। इसके लिए अतिरिक्त डोज केंद्रों पर भेजी जाएगी। यह व्यवस्था रादौर सीएचसी, नाहरपुर सीएचसी, सरस्वतीनगर सीएचसी, साढौरा सीएचसी, बिलासपुर सीएचसी व छछरौली सीएचसी, साढौरा सीएचसी व प्रतापनगर सीएचसी में रहेगी। इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी टीकाकरण होगा।

कोवीशील्ड व कोवैक्सीन के लिए बनाया कैंप में केंद्र

विभाग ने कोवीशील्ड व कोवैक्सीन के लिए भी अब एक केंद्र कैंप यूपीएचसी को चिहिंत किया है। यहां पर किसी भी डोज के लिए पात्र व्यक्ति जा सकता है। यहां कोवीशील्ड व कोवैक्सीन दोनों का विकल्प रहेगा। पहली व दूसरी डोज भी लगेगी।

दूसरी डोज पर है पूरा फोकस

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि टीकाकरण अभियान बेहद गति से चल रहा है। इस समय पूरा फोकस दूसरी डोज पर है। दोनों डोज लगने के बाद एक निश्चित आबादी को सुरक्षित किया जा सकेगा। इसलिए ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी टीम तैनात रहेगी। जिससे कोई भी टीकाकरण करा सके।

chat bot
आपका साथी