पानीपत से बड़ी खबर, कोरोना संक्रमण का कहर, गीता मंदिर के पुजारी सहित दो की मौत

कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फ‍िर बढ़ गया है। पानीपत में संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। गीता मंदिर के पुजारी सहित दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं छह की और संक्रमित मिले। इसमें चार केस मॉडल टाउन के हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:50 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:50 AM (IST)
पानीपत से बड़ी खबर, कोरोना संक्रमण का कहर, गीता मंदिर के पुजारी सहित दो की मौत
पानीपत में कोरोना संक्रमण की वजह से दो की मौत।

पानीपत, जेएनएन। मार्च के पहले दिन ही कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक रेलवे रोड स्थित गीता मंदिर का पुजारी और दूसरा अज्ञात है। सोमवार को पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार माडल टाउन वासी हैं। स्वस्थ होने पर 14 को डिस्चार्ज कर दिया है। 12 फरवरी को आखिरी मौत हुई थी। 16 दिन बाद एकसाथ दो मौत हुई है।

गीता मंदिर में 63 वर्षीय हरीश चंद्र पुजारी थे। एक सप्ताह पहले उन्हें बुखार आया था। पास के एक अस्पताल में ब्लड जांच हुई तो टायफाइड बताया। दो दिन मेडिसिन लेने के बाद भी आराम नहीं मिला तो सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो दिन भर्ती रहने के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। 28 फरवरी को उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। उसी दिन मरीज को खानपुर मेडिकल कालेज शिफ्ट कर दिया गया। एक मार्च को मरीज ने दम तोड़ दिया। नगर निगम कर्मचारी विक्रम राणा ने जनसेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी व कपिल मल्होत्रा की मदद से मृतक का अंतिम संस्कार किया।

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि पाजिटिव केसों में एक समालखा, एक गीता कालोनी में मिला है। 661 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए हैं। कुल पाजिटिव 10 हजार 912 केसों में से 79 एक्टिव हैं। 10 हजार 673 रिकवर हो चुके हैं। चार मरीज लापता हैं और अभी तक 157 की मौत हो चुकी है।

दूसरे की पहचान नहीं

सेक्टर-11 की एल मार्किट में 26 फरवरी को करीब 50 वर्षीय व्यक्ति मृत पड़ा मिला था। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल ऋषि प्रकाश ने जनसेवा दल की मदद से मृतक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृत्यु का कारण पुरानी बीमारी माना गया। मृतक के स्वाब सैंपल लेकर शव को लीक प्रूफ बैग में सील कर मोर्चरी में रखा गया। 28 फरवरी को रिपोर्ट पाजिटिव आई। पहचान नहीं होने के कारण सोमवार को कोविड गाइडलाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अब तक 104 पुरुष 53 महिलाओं की मौत माह         कुल मौत    पुरुष    महिला मई            03         02       01 जून           04          03       01 जुलाई         11         08       03 अगस्त        35          22       13 सितंबर        38          26      12 अक्टूबर      13           08       05 नवंबर        24           15      09 दिसंबर      23            16      07 जनवरी      02            01      01 फरवरी      02            01      01 मार्च        02            02      00 (एक तारीख तक)

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी