Coronavirus Update: कुरुक्षेत्र में दो दिन रहा कोरोना फ्री, वीरवार को सामने आया एक पाजिटिव केस

कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1263 सैंपल लिए गए है। इनमें आरटी पीसीआर के 1246 व रैपिड एंटीजन के 17 सैंपल शामिल है। वीरवार को एक व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:27 PM (IST)
Coronavirus Update: कुरुक्षेत्र में दो दिन रहा कोरोना फ्री, वीरवार को सामने आया एक पाजिटिव केस
कुरुक्षेत्र में वीरवार को मिला कोरोना का एक केस।
कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता धर्मनगरी के लोगों को कोरोना को लेकर अभी संभलने की जरूरत है। दो दिन कोरोना फ्री रहने के बाद जिले में वीरवार को एक केस पाजिटिव आ गया है। मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग के साथ वैक्सीनेशन पर जोर देने के आदेश दिए हैं।
1263 सैंपल लिए गए
जिला सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1263 सैंपल लिए गए है। इनमें आरटी पीसीआर के 1246 व रैपिड एंटीजन के 17 सैंपल शामिल है। वीरवार को एक व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस प्रकार अब तक 22129 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 21772 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कोरोना पाजिटिव 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 91 हजार 64 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21772 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में कोविड पॉजिटिव एक मरीज एक्टिव है।
रिकवरी रेट 98.39
डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में 515124 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 491064 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अब पाजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.39 पर है और सैंपल पाजिटिव रेट घटकर 4.31 पर आ गया है।
14 को कोरोना फ्री हुआ था कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र 16 महीने बाद 14 सितंबर मंगलवार को कोरोना फ्री हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की माने तो पांच सितंबर से कोई नया केस नहीं आ रहा था और पाजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य में भी लगातार सुधार हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग की माने तो छह अप्रैल 2020 को सेक्टर-7 में पहला कोरोना पाजिटिव केस मिला था। इसके बाद जिले में एक्टिव केस लगातार सक्रिय रहे। कोरोना के साथ जंग में डा. रविकांत शर्मा के बलिदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करें जनता
जिला सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के सैंपल लगातार लिए जा रहे हैं। वीरवार को एक रिपोर्ट पाजिटिव आई है। लोगों को कोरोना की गाइडलाइन की पालना करनी जरूरी है। अभी कोरोना की तीसरी लहर संभावित है। ऐसे में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर को अपनाकर रखना होगा। लोगों को गाइडलाइन की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
 
chat bot
आपका साथी