कुरुक्षेत्र में इस माह तीसरी बार कोरोना का दोहरा शतक, 24 घंटे में 200 नए केस

कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। इस माह यानी अप्रैल में ही कोरोना संक्रमितों की संख्‍या तीसरी बार दो सौ पहुंची। 24 घंटे में दो सौ केस सामने आए हें। इसमें 21 फीसद पॉजिटिव विद्यार्थी हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:50 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में इस माह तीसरी बार कोरोना का दोहरा शतक, 24 घंटे में 200 नए केस
कुरुक्षेत्र में कोरोना सं‍क्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कोरोना ने 19 दिनों में तीसरी बार दोहरा शतक लगा इयिा है। जिले में सोमवार को कोरोना के 200 नए केस सामने आए गए। इनमें से 21 फीसदी पॉजिटिव विद्यार्थी हैं। वहीं एक चिकित्सक, एक नगर पार्षद भी कोरोना पॉजिटिव आया है। एडीसी कार्यालय का भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया है। वहीं 112 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 200 नए केस सामने आए हैं। जिले में अब तक 14068 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 12190 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 164 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के 1714 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक 278567 में से 261892 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।

18 अधिकारियों को लगाया ड्यूटी मजिस्ट्रेट

जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने और उसके द्वारा छुई गई वस्तुओं को दूसरे व्यक्ति छूने से फैलता है। जिसके मध्यनजर पूरे देश में कोविड-19 को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।  जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के लिए 18 अधिकारियों को आगामी आदेशों तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उन्होंने जारी आदेशों में कहा कि थाना केयूके क्षेत्र के लिए हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र जीएम अशोक कुमार, थाना शहर थानेसर क्षेत्र के लिए डीडब्लयूओ कमल धीमान, थाना लाडवा क्षेत्र के लिए डीईटीसी एक्साइज पवन चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी संबंधित क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है।

chat bot
आपका साथी