कुरुक्षेत्र में कोरेाना की दूसरी लहर घातक, 5 की मौत, 317 लोग संक्रमित

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कुरुक्षेत्र में घातक होती जा रही है। सोमवार को 34 वर्षीय युवक समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। वहीं 317 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने को कहा है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 05:41 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में कोरेाना की दूसरी लहर घातक, 5 की मौत, 317 लोग संक्रमित
कुरुक्षेत्र में पांच कोरेाना संक्रमितों की मौत।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर में सोमवार को अब तक सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को जिले में 34 वर्षीय युवक समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। अब तक जिले में 195 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं दो चिकित्सक और एक ज्यूडिशियल आफिसर समेत 317 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में यह सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव वाला दिन बन गया। वहीं 175 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल गई।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 317 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव शीलानगर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, उमरी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, गिरधारपुर निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति, पारस एन्कलेव निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और ठसका मीराजीं निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

जिले में अब तक 17198 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 15046 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना वायरस के 1957 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक 301993 में से 282593 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।

सांसद ने आक्सीजन कोंसेनट्रेटरस खरीदने के लिए एलएनजेपी अस्पताल को 10 लाख रुपए की दी राशि

सांसद नायब सिंह सैनी ने एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन को संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से कुरुक्षेत्र में आक्सीजन कोंसेनट्रेटरस खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से मरीजों को आक्सीजन आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस विषय को लेकर सरकार गंभीरता के साथ काम कर रही है और हर जिले में आक्सीजन आपूर्ति की मात्रा पर नियंत्रण रखे हुए हैं। ऐसे कठिन समय में सभी लोगों को सरकार और प्रशासन का साथ देना चाहिए और किसी प्रकार की अफवाह भी नहीं फैलानी चाहिए।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी