कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 20 हजार पहुंचा, 182 नए मरीज मिले, 5 की मौत

कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 20 के पार हो गया है। कोरोना के नए केस आने कम हुए हैं। ठीक होने का सिलसिला बढ़ा। मृतकों का आंकड़ा पांच पर ही अटका है। 182 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए 356 मरीज हुए ठीक।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:49 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 20 हजार पहुंचा, 182 नए मरीज मिले, 5 की मौत
कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 20 हजार पार।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया। शनिवार को 182 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हजार 25 हो गई। हालांकि नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े में कमी आई है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। मगर चिंता की बात भी है क्योंकि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मरने का आंकड़ा घटने का नाम नहीं ले रहा। लगातार चौथे दिन पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई।

वहीं सेक्टर नौ लोटस ग्रीन सिटी में गलियों व घरों को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू कर दिया गया। जबकि विधायक सुभाष सुधा ने सेक्टर दो, तीन, पांच व सात में स्वच्छता अभियान का औचक निरीक्षण किया।

पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत

जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने बताया कि अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 182 नए केस सामने आए हैं और कुरुक्षेत्र में 356 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव लाडवा के गांव लौहारा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, कीर्ति नगर निवासी 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव अमीन निवासी 65 वर्षीय महिला, गांव बड़ाम निवासी 30 वर्षीय महिला व्यक्ति और गांव प्रतापगढ़ निवासी 40 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। जिले में अब तक 20025 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 17609 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 246 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के 2170 एक्टिव केस है।

विधायक सुभाष सुधा ने सेक्टर नौ से किया घरों को सैनिटाइज कार्य का शुभारंभ

विधायक सुभाष सुधा ने सेक्टर नौ लोटस ग्रीन सिटी से गलियों व घरों को सैनिटाइज करने के कार्य का शुभारंभ किया। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने सेक्टर दो, तीन, पांच व सात में स्वच्छता अभियान का औचक निरीक्षण किया और सफाई कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस कठिन समय में स्वच्छता योद्घा बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और शहर को स्वच्छ बनाने का काम कर रहे हैं। शहर को स्वच्छ बनाकर कोरोना वायरस के साथ साथ अन्य बीमारियों को भी रोका जा सकता है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजेशन का कार्य भी शुरू किया गया है। इस दौरान केडीबी के पूर्व सदस्य सौरभ चौधरी, लॉटस ग्रीन सिटी सेक्टर नौ के प्रधान डा. सुखविंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी