कैथल में एक युवक कोरोना पॉजिटिव, अब कुल छह केस, पांच दिल्‍ली से लौटे लोग संक्रमित

दिल्‍ली की शॉपिंग मॉल में काम करने वाला सेल्‍समैन कैथल अपने घर आया था। उसकी रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई। जिले में अब छह कोरोना पॉजिटिव केस हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 03:39 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 03:39 PM (IST)
कैथल में एक युवक कोरोना पॉजिटिव, अब कुल छह केस, पांच दिल्‍ली से लौटे लोग संक्रमित
कैथल में एक युवक कोरोना पॉजिटिव, अब कुल छह केस, पांच दिल्‍ली से लौटे लोग संक्रमित

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल में आठ दिन बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। शक्ति नगर की गली नंबर पांच में किराये के मकान में रहने वाला 19 वर्षीय युवक दिल्ली के एक शोङ्क्षपग मॉल में सेल्समैन का काम करता है, जो दिल्ली के सुल्तानपुर में अपने मामा के घर पर रह रहा था। लॉकडाउन लागू होने के बाद वहां फंस गया था। 22 मई को युवक अपनी मोटरसाइकिल पर दिल्ली से कैथल आया था। 

इसके बाद खांसी-जुकाम की शिकायत होने पर स्वयं ही 23 मई को सैंपल देने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। सैंपल देने के बाद होम क्वांटाइन में था। रविवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शक्ति नगर में पहुंची। जहां युवक को एंबुलेंस में बैठाकर सिविल अस्पताल कैथल लाया गया, यहां से हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। 

11 लोग आइसोलेट

वहीं युवक के संपर्क में आए कुल 11 लोगों को आइसोलेट किया गया है। इसमें पांच सदस्य उसके परिवार के लोग और अन्य छह सदस्य पड़ोसी हैं। पॉजिटिव केस मिलने के बाद युवक के मकान वाली गली को पूरी तरह से सील कर दिया है। आज से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे करते हुए सैंपल लेंगी। यहां पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। सभी को घर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

 

जिले में अब तक छह केस, तीन स्वस्थ 

लॉकडाउन 4.0 में छूट मिलने के बाद ट्रेवल हिस्ट्री होने के कारण कोरोना के मरीजों में इजाफा न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। जिले में अब तक कुल छह पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें तीन स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि ढांड निवासी सीए और उसकी दो साल की बेटी का इलाज आदेश अस्पताल कुरुक्षेत्र में चल रहा है। बलराज नगर निवासी 23 वर्षीय युवक को आदेश अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जो ङ्क्षपजुपुरा आइटीआइ के क्वारंटाइन वार्ड में दाखिल है। अब शक्ति नगर में 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। 

दिल्ली से आए छह में से पांच व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली से आए लोगों के माध्यम से जिले में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। अभी तक कुल छह पॉजिटिव केस जिले में आए हैं। जिसमें से पांच दिल्ली से आए। एक दिल्ली से आए तब्लीगी जमाती के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। सबसे पहले चार अप्रैल को तब्लीगी मरकज से आया 62 वर्षीय मुस्लिम पॉजिटिव मिला था। उसके ही संपर्क में आने से मदरसे को नौ साल का बच्चा आठ अप्रैल को संक्रमित हुआ। यह दोनों स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद दिल्ली से आया दो मई को बलराज नगर निवासी एक युवक पॉजिटिव मिला। 15 मई को ढांड की देवी कॉलोनी में पिता-पुत्री कोरोना पॉजिटिव मिले। अब शक्ति नगर की गली नंबर पांच का युवक दिल्ली के सुल्तानपुर से आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिला है।

जिला महामारी अधिकारी डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि शक्ति नगर निवासी युवक दिल्ली के सुल्तानपुर से 22 मई को कैथल आया था। इसके बाद उसने 23 मई को अपनी जांच करवाई। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके संपर्क में आए कुल 11 लोगों को आइसोलेट किया है। 

 

इधर, अमेरिका से लौटे कैथल के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव 

अमेरिका से भारत लौटे 76 लोगों में से 22 पॉजिटिव मिले थे। इनमें तीन कैथल जिले के थे, जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार भेज दिया है। वहीं दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों पर भी विभाग नजर बनाए हुए है। रोडवेज बस में दिल्ली से लौट रहे लोगों के सिविल अस्पताल में सैंपल लेकर क्वारंटाइन किया जा रहा है। 200 के करीब लोग विदेश से कैथल में आने हैं। अब तक 21 लोग आ चुके हैं। इनमें अमरिका, सिडनी, दुबई, काठमांडू, मानिला और रोम में रहने वाले कैथल जिले के युवक शामिल हैं। सीटीएम सुरेश राविश ने बताया कि अमेरिका से लौटे कैथल के तीन युवक पॉजिटिव आए हैं। इन सभी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार भेज दिया है। दिल्ली सहित दूसरे शहरों से आ रहे लोगों के सैंपल लेकर होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों को भी रोडवेज बस के माध्यम से घर वापस भेजा जा रहा है।

फ्लू क्‍लीनिंग से लिए 114 सैंपल आए नेगेटिव

कोरोना महामारी को लेकर जिला सिविल अस्पताल में फ्लू कॉर्नर बनाया गया है। इसमें रोजाना सैंपल लिए जा रहे हैं। शनिवार को जो 114 सैंपल लिए गए थे उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं रविवार को 31 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पांच युवकों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें : पानीपत और कुरुक्षेत्र में 1-1 नए कोरोना पॉजिटिव केस

यह भी पढ़ें : गर्मी से राहत पाने के लिए कर डाला दोस्त का कत्ल, मौत से बेखबर सो गया शव के पास

यह भी पढ़ें : रेड अलर्ट, दो दिन भीषण गर्मी, 29 से मिल सकती है राहत

यह भी पढ़ें : जींद में एक महिला कोरोना पॉजिटिव, इधर सैंपल देने के बाद दिल्‍ली गया घूमता रहा संक्रमित

यह भी पढ़ें : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, धमाका, श्रमिक की मौत, 10 साल का बच्‍चा झुलसा



पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी