कैथल में कोरोना का एक केस मिला, 11 हुए ठीक, एक की मौत

कैथल में कोरोना संक्रमण केस कम हो गए हैं लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। कैथल में कोरोना का एक केस मिला 11 हुए ठीक एक की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना के मरीजों की 11 हजार 145 पहुंची।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:59 PM (IST)
कैथल में कोरोना का एक केस मिला, 11 हुए ठीक, एक की मौत
कैथल में कोरोना का एक केस मिला, एक संक्रमित की मौत।

कैथल, जागरण संवाददाता। कैथल में कोरोना महामारी के नए मामले अब कम हो रहे हैं। वीरवार को एक नया केस मिला है, वहीं 11 लोग ठीक हुए हैं। 62 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई है। अब तक जिले में 11 हजार 145 मरीज मिल चुके हैं और इनमें से 10 हजार 744 ठीक हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 61 रह गए हैं। इनमें से 10 सिविल अस्पताल कैथल, दो शाह, होम आइसोलेट 37 व 12 जिले से बाहर के अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। अब तक जिले में 340 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 96.4 प्रतिशत रिकवरी रेट पहुंच चुका है। अभी तक लिए गए दो लाख 80 हजार 304 में से दो लाख 69 हजार 468 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। पाजिटिव रेट 3.98 प्रतिशत व मृत्यु दर तीन प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9425 व्यक्तियों में से 9388 ठीक हो चुके हैं।

वैक्सीनेशन की स्थिति

जिला में अभी तक दो लाख 28 हजार 795 व्यक्तियों का टीका लग चुका है। इनमें से एक लाख 97 हजार 740 व्यक्तियों को पहली डोज व 31 हजार 55 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें 11 हजार 26 हेल्थ केयर वर्कर्स, सात हजार 678 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 81 हजार 504 व्यक्ति व 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के एक लाख 28 हजार 587 व्यक्ति शामिल है। वीरवार को कुल 4440 व्यक्तियों का टीका लगा। इनमें 11 हेल्थ केयर वर्कर, 10 फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 45 वर्ष आयु के 2887 व्यक्ति व 45 वर्ष से ऊपर के 1532 व्यक्ति शामिल हैं। स्टाक के तौर पर 15300 वैक्सीन उपलब्ध हैं। इसमें से 11080 कोविशिल्ड व 4220 कोवैक्सीन हैं।

170 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

भवानी सेवा समिति की तरफ से वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। 18 से 44 व 45 वर्ष से ज्यादा के 170 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। समिति के प्रधान भूषण शर्मा ने बताया कि संस्था की तरफ से अब तक तीन वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा चुके हैं। नेकी का घर के प्रधान सागर भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में फैली महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा चलाए गए टीकाकरण अभियान में लोग को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी