मॉडल टाउन में इनरव्हील क्लब ने संभाला मास्क मोर्चा, बच्चों पर रहेगी नजर

जागरण संवाददाता पानीपत मॉडल टाउन बाल विद्या मंदिर स्कूल वाली गली में इनरव्हील क्लब पानीपत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:53 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:53 AM (IST)
मॉडल टाउन में इनरव्हील क्लब ने संभाला मास्क मोर्चा, बच्चों पर रहेगी नजर
मॉडल टाउन में इनरव्हील क्लब ने संभाला मास्क मोर्चा, बच्चों पर रहेगी नजर

जागरण संवाददाता, पानीपत : मॉडल टाउन, बाल विद्या मंदिर स्कूल वाली गली में इनरव्हील क्लब, पानीपत मिडटाउन की महिला टीम ने फेस मास्क मोर्चा संभाल लिया है। इनकी टीम खासकर बच्चों पर विशेष नजर रखेगी। पहले दिन बिना मास्क घूम रहे बच्चों को मास्क बांटे। इसके बाद भी ये बच्चे अगर बिना मास्क दिखाई दिए तो इनके माता-पिता को कहा जाएगा। दैनिक जागरण के अभियान, मास्क ही हथियार को सराहा। कहा कि हर मुहल्ले और सेक्टर में खुद चौकसी रखनी होगी।

मॉडल टाउन में शाम चार बजे बाल विद्या मंदिर वाली गली में बच्चे घर से बाहर खेलने के लिए निकले। चेहरे पर मास्क नहीं लगा रखा था। इनरव्हील क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट कंचन सागर व चेयरपर्सन मंजरी गोयल ने बच्चों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के बारे में पूछा। बच्चे जवाब नहीं दे सके। कंचन सागर ने बच्चों को रोका। घर से मास्क लाकर इन बच्चों के बांटा। बच्चों ने कहा कि घर जाकर अपने भाई-बहन और माता-पिता को कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क के बारे में बताएंगे। सीए विद्या सागर भाटिया ने इस बीमारी के बारे में बताया।

कोरोना को हराएंगे

मंजरी गोयल ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में जागरण सामाजिक सरोकार के तहत लेागों को इस महामारी बचने के लिए जागरूक कर रहा है। क्लब की तरफ से उनकी टीम अलर्ट करेगी। हम सब साथ मिल कर इस महाजंग में कोरोना को हराएंगे। घर में भी फेस मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर संक्रमण से बचाव कर सकते हैं।

मास्क लगाकर घर से निकलें

कंचन सागर ने कहा कि सामाजिक कार्यों में उनका क्लब सबसे आगे रहता है। कोरोना जैसी महामारी से बचने का एक ही रास्ता है हम अपनी सुरक्षा स्वयं करें। दो गज की शारीरिक दूरी बना कर रहें। मास्क लगाए बिना घर से बाहर न जाएं। लॉकडाउन के बाद से ही इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन मास्क बांट कर शहरवासियों को जागरूक कर रहा है। मॉडल टाउन में बाल विद्या मंदिर वाली गली में जो लोग बिना मास्क के घूमते हैं, उन्हें इस बारे में जागरूक करती हैं।

मां-बेटी ने मिल कर बांटा मास्क

क्लब की पूर्व प्रधान सांझी सांगर ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं व बच्चों को इस महामारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्हें जागरूक किया जाना जरूरी है। उनकी बेटी अराध्या ने भी बच्चों को मास्क दिए।

कोरोना से लड़ेंगे जंग

मास्क लेने के बाद सोनू, मोनू, भोलू, गुलाब, रामू, मन्नू, रितेश व सोमवीर ने बताया कि कोरोना के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगा। सब मिलकर लड़ेंगे। पानीपत से इस कोरोना महामारी को वापस चीन पहुंचा देंगे। अशोक व नेहा ने बच्चों को खाने का सामान दिया।

अपना मुहल्ला, सेक्टर संभालें, हमें फोन कर बताएं

दैनिक जागरण के अभियान से जुड़ने के लिए हमें बताएं।अपना मुहल्ला, सेक्टर, गली को संभालें। जो मास्क न पहनता हो, उसे टोकें। मास्क बांटें तो हमें फोटो भेजें। हमारा नंबर है, 8930300326 ।

chat bot
आपका साथी