ऑटो रिक्शा में दिखा बड़ा बदलाव, मास्क लगा रहे, सवारियां कम बैठा रहे

कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के बाद प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन लगाया गया है। शुरू-शुरू में जो ऑटो चालक बिना मास्क और सवारियां भरकर चलते थे अब वे भी सतर्क हो गए हैं। ऑटो रिक्शा में तीन सवारी ही बैठा रहे हैं। मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:24 PM (IST)
ऑटो रिक्शा में दिखा बड़ा बदलाव, मास्क लगा रहे, सवारियां कम बैठा रहे
ऑटो रिक्शा में दिखा बड़ा बदलाव, मास्क लगा रहे, सवारियां कम बैठा रहे

जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के बाद प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन लगाया गया है। शुरू-शुरू में जो ऑटो चालक बिना मास्क और सवारियां भरकर चलते थे, अब वे भी सतर्क हो गए हैं। ऑटो रिक्शा में तीन सवारी ही बैठा रहे हैं। मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ है। बगैर मास्क के किसी सवारी को नहीं बैठा रहे। ऑटो चालक इतनी सतर्कता बरत रहे हैं कि आम लोगों भी इनसे सबक लेना चाहिए। ये चालक अपने परिवार को भी चला रहे हैं।

कोरोना महामारी से बचने के लिए हर कोई तरह-तरह के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहा है, लेकिन कुछ लोग फिर भी नियमों की धज्जियां उड़ाकर महामारी को निमंत्रण दे रहे है। वहीं दूसरी तरफ ऑटो चालक अपनी व दूसरों की सेफ्टी का पूरा ख्याल रख रहे है। मुंह पर मास्क लगाकर दिनभर ऑटो चालक अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इन ऑटो चालकों को अब सवारी मिलना भी कम हो गई है। सैनिटाइज व मास्क का प्रयोग कर चलाते हैं ऑटो

पानीपत के ऑटो चालक राजेंद्र ने बताया कि मास्क को लगाकर दिनभर ऑटो चलाते हैं। खुद के साथ दूसरों के लिए सैनिटाइज साथ रखते हैं। सवारी से पैसे लेते समय भी हाथ को सैनिटाइज करते हैं। कम ही सवारियां होती हैं दिनभर

ऑटो चालक गुलाब सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से सवारियों संख्या काफी कम हो गई है। सभी ऑटो चालक सुरक्षा बरतते हुए मास्क का प्रयोग व सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं। सवारी कम होने के कारण सड़कों पर खाली ऑटो को चलाना पड़ता है। परिवार के लिए पालन पोषण का यही एक मात्र जरिया है।

chat bot
आपका साथी