दोबारा पीक पर आया कोरोना, कुरुक्षेत्र में पांच माह में ये हालात

कुरुक्षेत्र में पांच माह में दोबारा पीक पर कोरोना आ चुका है। 2020 के अगस्त सितंबर में पीक पर आया था। अब 2021 में मार्च व अप्रैल पर पीक में पहुंचा। सितंबर 2020 में मिले थे सबसे ज्यादा 3807 मरीज। 19 अप्रैल तक मिले 2977।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 02:59 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 02:59 PM (IST)
दोबारा पीक पर आया कोरोना, कुरुक्षेत्र में पांच माह में ये हालात
कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा।

कुरुक्षेत्र, [विनीश गौड़]। कोरोना वायरस को हल्के में मत लीजिए। जिले में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। पांच माह बाद एक बार फिर कोरोना वायरस यहां अपने पीक पर है। इससे पहले सितंबर 2020 में 3807 कोरोना पॉजिटिव अकेले एक माह में मिले थे, जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार गिरती गई जो फरवरी 2021 में महज 263 कोरोना पॉजिटिव मरीजों तक पहुंच गई थी। इससे देखकर ऐसा लगा था कि कोरोना का खतरा अब टल गया है। मगर मार्च 2021 में एकाएक यह आंकड़ा फिर बढ़ना शुरू हो गया और इसी माह 1982 मामले सामने आ गए। अब अप्रैल माह के 19 दिन में ही 2977 मामले आ चुके हैं, जबकि दस दिन अभी बाकी है। कोरोना की दृष्टि से अगले तीन सप्ताह काफी गंभीर माने जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना को अभी भी हल्के में लेने वाले लोग जरा संभल जाएं।

ऐसे बढ़ा ग्राफ

2020        पॉजिटिव

मार्च         00

अप्रैल        02

मई        30

जून        85

जुलाई        306

अगस्त        1281

सितंबर        3807

अक्टूबर    1189

नवंबर        1013

दिसंबर        895

2021        पॉजिटिव

जनवरी        238

फरवरी        263   

मार्च        1982

19 अप्रैल    2977

18 अधिकारियों को आगामी आदेशों तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों के लिए 18 अधिकारियों को आगामी आदेशों तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण जिले में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने और उसके द्वारा छुई गई वस्तुओं को दूसरे व्यक्ति द्वारा छूने से फैलता है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन

chat bot
आपका साथी