यहां से हरियाणा में होती है कोरोना वैक्‍सीन की सप्‍लाई, सुरक्षा देख रह जाएंगे हैरान

कुरुक्षेत्र में हरियाणा का मुख्‍य कोरोना वैक्‍सीन सेंटर बनाया गया है। हरियाणा के कई जिलों में कुरुक्षेत्र से ही वैक्‍सीन सप्‍लाई की जा रही है। बावजूद वैक्‍सीन की सुरक्षा की कोई व्‍यवस्‍था नहीं। साथ ही अन्‍य वैक्‍सीन सेंटर का भी कुछ ऐसा ही हाल है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 02:26 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 02:26 PM (IST)
यहां से हरियाणा में होती है कोरोना वैक्‍सीन की सप्‍लाई, सुरक्षा देख रह जाएंगे हैरान
हरियाणा में कुरुक्षेत्र के इसी सेंटर से होती वैक्‍सीन की सप्‍लाई।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। धर्मनगरी में वैक्सीन और आक्सीजन के सिलेंडर रामभरोसे हैं। सेंटर स्टोर से लेकर वैक्सीन सेंटर पर दवा कर्मचारियों के भरोसे छोड़ी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग पुलिस के प्रबंध नहीं कर पाया है। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर सुरक्षा की बात कहकर सब इंतजामों से पल्ला झाड़ रहा है।

जींद में वैक्सीन की हजारों डोज चोरी होने के बाद वीरवार को दैनिक जागरण ने कुरुक्षेत्र में वैक्सीन और आक्सीजन सिलेंडर की सुरक्षा की व्यवस्था की पड़ताल की।

एलएनजेपी अस्पताल स्थित सेंटर स्टोर में खुले कोरोना की वैक्सीन रखी गई है। यहां से प्रदेश के अन्य जिलों में वैक्सीन सप्लाई की जा रही है। इसके साथ जिले में 24 सेंटरों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। यहां किसी तरह के पुलिय सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है।

आक्सीजन सिलेंडर और स्टोर पर नहीं सुरक्षा

एलएनजेपी अस्पताल में छह हजार लीटर का लिक्विड आक्सीजन स्टोर है। इसके अलावा 436 सिलेंडर हैं। यहां पर भी सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। अस्पताल के मुख्य गेट पर भी इस तरह के प्रबंध नहीं हैं।

यह है संक्रमण व वैक्सीनेशन की स्थिति

मृत्यु : 01

कुल मृत्यु : 166

आज संक्रमित : 235

कुल संक्रमित : 14584

आज स्वस्थ : 101

कुल स्वस्थ : 12421

कुल एक्टिव : 1997

रिकवरी रेट : 85.16

प्रतिशत वैक्सीनेशन अपडेट

आज वैक्सीनेशन : 1624

अब तक वैक्सीनेशन : 120033

कुल पहली डोज : 1118

कुल दूसरी डोज : 506

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन

chat bot
आपका साथी