कोरोना वैक्सीनेशन : अब तक 7.38 लाख को पहली, 2.8 लाख का लगी दूसरी डोज

पल्स पोलियो अभियान के चलते सोमवार को जिला में कोरोना वैक्सीनेशन कम हुआ। मात्र 2915 लाभार्थियों को ही टीका लगा। 16 जनवरी से शुरू हुए अभियान में अब तक 9.38 लाख 244 पहली 2.8 लाख 569 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:02 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:02 AM (IST)
कोरोना वैक्सीनेशन : अब तक 7.38 लाख को पहली, 2.8 लाख का लगी दूसरी डोज
कोरोना वैक्सीनेशन : अब तक 7.38 लाख को पहली, 2.8 लाख का लगी दूसरी डोज

जागरण संवाददाता, पानीपत : पल्स पोलियो अभियान के चलते सोमवार को जिला में कोरोना वैक्सीनेशन कम हुआ। मात्र 2915 लाभार्थियों को ही टीका लगा। 16 जनवरी से शुरू हुए अभियान में अब तक 9.38 लाख 244 पहली, 2.8 लाख 569 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

वैक्सीनेशन के जिला नोडल अधिकारी डा. मनीष पासी ने बताया कि पल्स पोलियो का सब नेशनल राउंड चल रहा है। वर्कर्स की ड्यूटी लगी हुई हैं। इसी कारण सोमवार को कम स्थानों पर ही टीकाकरण हुआ। 18 से 44 साल आयु वर्ग में 1426 को पहली, 900 को दूसरी और 45 साल या इससे अधिक आयु वर्ग में 319 को पहली व 270 लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई गई। पोलियो अभियान का अंतिम दिन है, घर-घर खुराक पिलानी है।

इसलिए सिविल अस्पताल, सेक्टर-25 स्थित स्वास्थ्य केंद्र सहित सात स्थानों पर कोरोना रोधी टीका लगेगा। लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन कर, स्लाट चुनने के बाद टीका लगवाने पहुंचें। किवाना की 28 वर्षीया महिला संक्रमित

सिविल सर्जन डा. जितेंद्र कादियान ने बताया कि गांव किवाना निवासी 28 वर्षीया महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। इस माह पाजिटिव केसों की संख्या सात हो गई है। अब तक संक्रमित 31 हजार 107 केसों में से 30 हजार 462 रिकवर हो चुके हैं। 642 मरीजों की मौत हो चुकी है, तीन केस एक्टिव हैं।

chat bot
आपका साथी