Corona Vaccination: कोरोना टीकाकरण पर जोर, यमुनानगर में 5 दिनों तक 100 से अधिक केंद्रों पर लगेगी डोज

Corona Vaccination हरियाणा में कोरोना टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार सरकार और विभाग जोर दे रहा है। यमुनानगर में अब पांच दिनों मं 100 से अधिक केंद्रों पर कोरोना वैक्‍सीनेशन होगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 01:44 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 01:44 PM (IST)
Corona Vaccination:  कोरोना टीकाकरण पर जोर, यमुनानगर में 5 दिनों तक 100 से अधिक केंद्रों पर लगेगी डोज
कोरोना से बचाव के लिए वैक्‍सीनेशन पर जोर।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। कोरोना से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग का जोर इस समय टीकाकरण पर है। जिले की बात करें, तो 90 फीसद लोगों को पहली और 40 फीसद को दूसरी डोज लग चुकी है। ऐसे में विभाग का ध्यान दूसरी डोज पर भी है। जिससे एक निश्चित आबादी को कोरोना से सुरक्षित किया जा सके। एक वजह यह भी है कि जिले में करीब 60 हजार लोग ऐसे हैं, जिनकी दूसरी डोज की तारीख निकल चुकी है। वह दोबारा वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं आए। इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने हर घर दस्तक अभियान शुरू किया गया है। अब विभाग पांच दिनों तक मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाने जा रहा है।

जिले में अभी तक 12 लाख 27 हजार 252 लोगों को टीके लग चुके हैं। इनमें आठ लाख 41 हजार 649 लोगों को पहली और तीन लाख 85 हजार 603 को दूसरी डोज लग चुकी है। 180 गांव ऐसे हैं। जहां पर शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण चला रहा है। डोज की कोई किल्लत नहीं है।

यह स्थिति टीकाकरण की

60 प्लस - दो लाख 16 हजार 870

45 प्लस - दो लाख 96 हजार 21

18 प्लस - सात लाख 14 हजार 171

पुरुष लाभार्थी - छह लाख 60 हजार 605

महिला लाभार्थी - पांच लाख 66 हजार 459

कोवीशील्ड - 10 लाख 89 हजार 624

कोवैक्सीन - एक लाख 37 हजार 628

पांच दिनों तक लगाए जाएंगे 100 से अधिक केंद्र

स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए अब पांच दिनों का शेड्यूल तैयार किया है। इसके तहत पूरे जिले में 100 से अधिक केंद्र बनाए जाएंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सिविल अस्पताल में भी सेंटर बनाए जाएंगे। जिससे अधिक से अधिक इसका फायदा ले सके। इन केंद्रों पर पहली व दूसरी दोनों डोज लगाई जाएगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. विजय विवेक ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए लगातार निशुल्क टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं। दूसरी डोज पर विशेष फोकस है। उन लोगों को भी बुलाया जा रहा है। जिनकी दूसरी डोज की तारीख निकल चुकी है। इसके लिए आशा वर्करों की टीमों को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी