Corona Alert: पानीपत में 11 दिन बाद मिला कोरोना का पाजिटिव केस, सितंबर में मिले चुके हैं कोरोना के इतने मरीज

पानीपत में कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लगातार लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके बाद भी शहर 11 बाद कोरोना संक्रमित महिला मिली है। जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं इस माह अब तक 5 कोरोना संक्रमित मिल चुके है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:06 AM (IST)
Corona Alert: पानीपत में 11 दिन बाद मिला कोरोना का पाजिटिव केस, सितंबर में मिले चुके हैं कोरोना के इतने मरीज
पानीपत में 11 दिन बाद मिली महिला कोरोना संक्रमित।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ चुकी है, इसके बुधवार को सेक्टर-11 निवासी 26 साल की महिला संक्रमित मिली है। जिसके महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस माह काेविड-19 के पांच मरीज मिल चुके हैं। जिसके पानीपत स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची है। वहीं सरकार ने तीसरी लहर के चेतावनी दे रखी है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार तैयारी कर रही है।

गनीमत यह कि एक माह से कोई मौत नहीं हुई है

जानकारी के अनुसार बता दें कि इससे पहले 10 सितंबर को पाजिटिव केस मिला था। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डा. सुनील संडूजा ने बताया कि बुधवार को 799 लोगों के स्वाब सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक जिला में 3.98 लाख 938 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें से पाजिटिव मिले 31 हजार 105 केसों में से 30 हजार 462 रिकवर हो चुके हैं। एक केस एक्टिव है, अब तक 642 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।उधर, 20 सत्रों में 5022 को कोरोना रोधी टीका लगाया गया है। वहीं उनका कहना है कि कोरोना टीकाकरण काम लगातार जारी है। ताकि तीसरी लहर के आने से पहले ही शहर के लोगों का टीकाकरण किया जा सके। वहीं बताया कि 18 से 44 साल आयु वर्ग में 3181 को पहला, 806 को दूसरा टीका लगा है। 45 साल या इससे अधिक आयु वर्ग में 774 को पहली, 264 को दूसरी डोज दी गई है।

इस माह अब तक टीकाकरण

01 सितंबर-2160

02 सितंबर-12169

03 सितंबर-3289

04 सितंबर-3331

05 सितंबर-12116

06 सितंबर-2032

07 सितंबर-464

08 सितंबर-5338

09 सितंबर-28661

10 सितंबर-6779

11 सितंबर-12206

12 सितंबर-23463

13 सितंबर-10532

14 सितंबर-16047

15 सितंबर-22119

16 सितंबर-30368

17 सितंबर-22338

18 सितंबर- 8497

19 सितंबर-27390

20 सितंबर- 5328

21 सितंबर-21931

22 सितंबर- 5052

इसलिए जरूरी वैक्सीनेशन

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की ओर से जारी बयान के मुताबिक कोरोना की पहली खुराक वायरस से होने वाली मौत को रोकने में 96.6 प्रतिशत प्रभावी है।दोनों खुराक लेने से मौत को हराने की प्रभावशीलता 97.5 प्रतिशत हो जाती है।टीका हर उम्र के लोगों को सुरक्षा देता है।

chat bot
आपका साथी