पानीपत में कोेरोना से जंग, अब व्यापार मंडल भी उतरा मैदान में, ऑक्‍सीजन सिलेंडर रिफिल सेंटर बढ़े

पानीपत में कोरोना से जंग के लिए अब समाजसेवियों ने कमर कस ली है। संयुक्त व्यापार मंडल और रंग मंच कला संगम भी अब कोरोना महामारी में मैदान में उतर आए हैं। लोगों की सेवा में जुट गए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 01:58 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:58 PM (IST)
पानीपत में कोेरोना से जंग, अब व्यापार मंडल भी उतरा मैदान में, ऑक्‍सीजन सिलेंडर रिफिल सेंटर बढ़े
पानीपत में घर में आइसोलेट मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल की सुविधा।

पानीपत, जेएनएन। घर पर आइसोलेट मरीजों के लिए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर देने के लिए शहर में समाजसेवी संगठन आगे आने लगे हैं। इसी कड़ी में संयुक्त व्यापार मंडल और रंग मंच कला संगम भी जुड़ गया है। मंडल के सदस्यों ने रंग मंच कला मैदान में बैठक की।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने बताया कि उनके संगठन ने खाली सिलेंडर का इंतजाम किया है। इन्हें ऑक्सीजन गैस भरकर रखी जाएगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीज से खाली सिलेंडर लेकर उसे भरा हुआ दे दिया जाएगा। इसके अलावा बाकी तीमारदारों से सिलेंडर लेकर कुछ घंटों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। पानीपत रिफाइनरी से गैस सिलेंडर रिफिल कराकर लाएंगे।

दशहरा कमेेटी की बैठक आज

श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी सदस्यों की मंगलवार को हर्ष गार्डन में बैठक होगी। कमेटी प्रधान भीम सचदेवा ने बताया कि बैठक में कोरोना को लेकर प्रशासन के सहयोग करने वाले एवं दशहरा कमेटी द्वारा बैक्सिनेशन कैंप लगाने पर विचार विमर्श किया जाएगा. सुबह 11 बजे यह बैठक होगी।

राधा स्वामी सत्संग भवन में भी मिलेगा सिलेंडर

राधा स्वामी सत्संग भवन में भी ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाएंगे। यह सेवा अब 24 घंटे जारी रहेगी। सेवादारों की ड्यूटी लगा दी गई है।

संगठनों के साथ प्रशासन की बैठक

विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। सुरेश बवेजा ने यहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर में कम गैस भरने का मामला उठाया। उन्हें बताया गया कि रिफाइनरी में अभी उपकरण नहीं है। तीन से चार दिन में इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी