अधिकारी पर भारी ठेकेदार, नहीं कर रहा काम की शुरुआत

समालखा को मनाना गांव से जोड़ने वाली सड़क का काम 10 माह से बंद है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:15 PM (IST)
अधिकारी पर भारी ठेकेदार, नहीं कर रहा काम की शुरुआत
अधिकारी पर भारी ठेकेदार, नहीं कर रहा काम की शुरुआत

जागरण संवाददाता, समालखा : समालखा को मनाना गांव से जोड़ने वाली सड़क का काम 10 माह से बंद है। ठेकेदार ने पत्थर डालकर छोड़ दिए हैं। आम लोगों को हादसे का डर रहता है। सबसे अधिक कठिनाई ट्यूशन और स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है। उच्चाधिकारी के संज्ञान में मामला है। फिर भी अधिकारी भरोसा देने तक सीमित हैं।

मनाना को जीटी और उपमंडल बाजार से जोड़ने वाली सड़क लोक निर्माण की है। केवल दो किमी सड़क पर ही तारकोल लगाना है। एक पर ठेकेदार तारकोल नहीं लगा रहा है तो दूसरी खस्ताहाल पड़ी है। बीएड कालेज के पास रेलवे ओवरब्रिज बनने को लेकर उसका निर्माण शुरू नहीं हो रहा है।

प्रदीप मास्टर, कप्तान, विकास, हरदीप सिंह, मुकेश, रणवीर सिंह कहते हैं कि एसई, एक्सईएन सहित एसडीएम, जेई, एसडीओ के संज्ञान में समस्या है। रोड के किनारे आबादी है। मनाना की दर्जनों लड़कियां और लड़के रोज स्कूल व ट्यूशन पढ़ने समालखा आते हैं। बाजार के सामान के लिए भी लोगों को दिन में कई बार समालखा आना पड़ता है। पत्थर होने से आटो व अन्य वाहन नहीं चलते हैं। बच्चों और लोगों को पैदल आना पड़ता है। रोड पर बिखरे ईंट-पत्थर से हादसे और चोटिल होने का डर रहता है। कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। वाहनों के टायरों को भी नुकसान पहुंच रहा है। लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ शमशेर सिंह ने बताया कि ठेकेदार की पेमेंट दूसरी जगह फंसी थी, जिसकी निकासी हो गई है। उसे इस सप्ताह में काम शुरू करने कहा गया है।

chat bot
आपका साथी