सिविल अस्पताल पानीपत-समालखा में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू

सिविल अस्पताल पानीपत और सब डिविजनल अस्पताल समालखा में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) इस प्लांट को वेल्सपन कंपनी के जरिए तैयार करा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 04:44 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:44 AM (IST)
सिविल अस्पताल पानीपत-समालखा में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू
सिविल अस्पताल पानीपत-समालखा में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू

जागरण संवाददाता, पानीपत : सिविल अस्पताल पानीपत और सब डिविजनल अस्पताल समालखा में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) इस प्लांट को वेल्सपन कंपनी के जरिए तैयार करा रहा है।

वेल्सपन कंपनी के इंजीनियर सुकांत समझदार ने बताया कि एनएचएआइ को केंद्र सरकार का एक सर्कुलर मिला था। उसके मुताबिक बहुत से सरकार अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने हैं। सरकार और कंपनी, दोनों चाहते हैं कि प्लांट जल्द तैयार हो जाए ताकि जिला में ऑक्सीजन का अभाव न रहे। दोनों अस्पतालों में सिविल कार्य आठ-दस दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दूसरी टीम उपकरण इंस्टाल करने का काम करेगी। सुकांत के मुताबिक सिविल अस्पताल में 1000 और समालखा अस्पताल में 200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार होगी।

सिविल सर्जन डा. जितेंद्र कादियान ने बताया कि सरकार का ऑक्सीजन प्लांट बनाने का निर्णय सराहनीय है। दोनों सरकारी अस्पतालों को बाहर की ऑक्सीजन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। निजी अस्पतालों को भी आपूर्ति की जा सकेगी।

chat bot
आपका साथी