Congress Protest : पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर हरियाणा में कांग्रेस का हल्ला बोल, कैथल सुरजेवाला धरने पर बैठे

हरियाणा में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने प्रदर्शन शुरू किया। शुक्रवार को सड़क पर उतर कांग्रेस ने विरोध जताया। कैथल में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला धरने पर बैठे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:57 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:57 AM (IST)
Congress Protest : पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर हरियाणा में कांग्रेस का हल्ला बोल, कैथल सुरजेवाला धरने पर बैठे
कैथल में प्रदर्शन करते कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला।

पानीपत, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी ने देश भर में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन का आह्वान किया गया। पानीपत सहित हरियाणा के कैथल, जींद, करनाल, यमुनानगर,अंबाला और कुरुक्षेत्र में भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।

पेट्रोल व डीजली की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने पानीपत में अलग-अलग जगह प्रदर्शन किया। स्‍काईलार्क और शुगर मिल के पास पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। स्‍काईलार्क पर शहर से पूर्व प्रत्‍याशी संजय अग्रवाल पहुंचे, वहीं शुगर मिल पर बुल्‍ले शाह और अन्‍य कार्यकर्ता प्रदर्शन करने आए। बुल्‍ले शाह ने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता बेहाल है। भाजपा की सरकार में हर कोई त्रस्‍त है।

इस दौरान उनके साथ बिजेंद्र कादियान, खुशीराम जागलान, राजेश बड़ोली, जितेंद्र कुंडू, शौर्यवीर कादियान, करण सिंह कादियान, नवीन शर्मा, धर्मवीर मलिक, आजाद मलिक, सुरेंद्र कादियान, बलजीत सरदार, तेजेंद्र मक्‍कड़ मौजूद रहे।

सुरजेवाला ने ट्रैक्‍टर से बैलों को बांध खिंचवाया

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में शहर में ट्रैक्टर को बैल से खिंचवा कर प्रदर्शन करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला और कार्यकर्ता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोयल टूरिस्ट काम्प्लेक्स के साथ सरकारी पेट्रोल पंप पर धरना शुरू कर दिया है।

जींद में विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्‍व में प्रदर्शन

सफीदों विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय के सामने पेट्रोल पंप पर धरना देकर पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध किया। विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि पिछले एक साल में जहां देश कोरोना महामारी से गुजर रहा है, वहीं केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनमानस पर दोहरी मार मार रहीं है। पहले ही आम जनमानस एक महामारी के दौर से गुजर रहा है और अपने जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहा है। पिछले काफी समय से लॉकडाउन के कारण तमाम रोजगार बंद होने के कारण जहां जनमानस को अपने जीवन यापन करने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनमानस को पूरी तरह खत्म करना चाह रही है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से सामान्य सब्जी व खानपान की चीजों में भारी वृद्धि हुई है, जिससे देश और प्रदेश की जनता बढ़ती हुई महंगाई से पूरी तरह त्रस्त है। केंद्र सरकार को चाहिए कि करोना महामारी में महंगाई कम करके व अन्य आर्थिक सहायता देकर जनता को राहत दे।

chat bot
आपका साथी