पानीपत की इंदिरा विहार कालोनी के सुधरेंगे हालात, गलियां होंगी पक्की, निगम ने जारी किया वर्कआर्डर

पानीपत में सोमवार से गलियों को पक्का करने का काम शुरू हो जाएगा। पानी निकासी के लिए चैंबर भी बनाए जाएंगे। ताकि बारिश के समय पानी गलियों में जमा न हो सके। इस कार्य को लेकर नगर निगम ने पिछले माह अगस्त में 49.22 लाख रुपये का टेंडर लगाया था।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 09:50 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 09:50 AM (IST)
पानीपत की इंदिरा विहार कालोनी के सुधरेंगे हालात, गलियां होंगी पक्की, निगम ने जारी किया वर्कआर्डर
पानीपत के वार्ड 2 के इंदिरा विहार कालोनी की सात गलियों को किया जाएगा पक्का।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत के वार्ड 2 के इंदिरा विहार कालोनी के हालात अब जल्द ही सुधरने वाले है। कालोनी की सात गलियों को ब्लाक लगाकर पक्का किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने 49.22 लाख रुपये का वर्कआर्डर जारी कर दिया है। सोमवार से गलियों को पक्का करने का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही पानी की निकासी के लिए चैंबर भी बनाए जाएंगे। ताकि बारिश के समय पानी गलियों में जमा न हो सके। इस कार्य को लेकर नगर निगम ने पिछले माह अगस्त में 49.22 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। इससे लोगों की काफी पुरानी मांग भी पूरी होने जा रही है। बता दें कि पिछले एक साल साल से पानी निकासी की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब यह समस्या जल्द दूर होगी।

पक्की की जाएंगी गलियां

गलियों को पक्का करने के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए टेंडर से इंदिरा विहार कालोनी के जींस फैक्टरी से साहिल के घर से होते हुए खाना फैक्टरी तक, एवीआई स्कूल से बोबी के घर तक की गली बनाई जाएगी। इस तरह इसी एरिया के चारों तरफ की गलियां ब्लाक की ईंटें बिछाकर पक्की की जाएगी।

पानी निकासी के लिए बनाए जाएंगे चैंबर

गलियों के निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए चैंबर बनाए जाएंगे, ताकि बारिश के दौरान गलियों में पानी जमा न हो सके। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रत्येक गली पर एक चैंबर बनाया जाएगा। इसके लिए सीवर के मेन हाल तक विशेष लेवल तय किया जाएगा।

सात गलियों को करवाया जाएगा पक्का

वार्ड 2 के पार्षद पवन कुमार ने जागरण से बातचीत में बताया कि इंदिरा विहार कालोनी में सात गलियों को पक्का किया जा रहा है। लोगों की काफी पुरानी मांगे थी। जो अब पूरी होंगी। वार्ड में किसी भी गली को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी