गीता जयंती पर हुईं प्रतियोगिताएं, बच्चों ने जीते पुरस्कार

गीता महोत्सव 2021 के तहत खंड इसराना की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कोर्डिनेटर प्रदीप मलिक और प्राचार्य रोहताश कुमार ने दीप प्रज्वलन से किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:12 PM (IST)
गीता जयंती पर हुईं प्रतियोगिताएं, बच्चों ने जीते पुरस्कार
गीता जयंती पर हुईं प्रतियोगिताएं, बच्चों ने जीते पुरस्कार

संवाद सहयोगी, इसराना : गीता महोत्सव 2021 के तहत खंड इसराना की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कोर्डिनेटर प्रदीप मलिक और प्राचार्य रोहताश कुमार ने दीप प्रज्वलन से किया। मंच संचालन संस्कृत अध्यापिका कुसुम लता ने किया। जिला कोर्डिनेटर प्रदीप मलिक ने कहा कि हमें गीता ज्ञान को अपने व्यवहार में ढालना होगा। प्राचार्य रोहताश कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व को निखारती हैं। निर्णायक मंडल में ज्योति घनघस, संजय शर्मा, सेठपाल सिंह, रितु देवी, राजेंद्र प्रसाद, किरण देवी, सुदेश देवी, मंजु देवी, कुलदीप, रामकुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर विजय सहरावत, राजबाला मलिक, अनिता जागलान, रिम्पी, मीना, सत्यवान, मनोज कुमार, संजीव, पूजा, किरण सांगवान मौजूद रहे। ये रहे परिणाम

खंड इसराना की सह नोडल इंचार्ज संगीता कुंडू ने बताया कि पेंटिग प्रतियोगिता में माडल संस्कृति स्कूल इसराना का बिट्टु प्रथम, सुमन कन्या स्कूल इसराना द्वितीय व अमन मांडी स्कूल तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में नीतीश माडल संस्कृति स्कूल इसराना प्रथम, निशा राम नारायण स्कूल द्वितीय व नेहा कन्या स्कूल इसराना तृतीय रही। संवाद प्रतियोगिता में कीर्ति व स्वाति राम नारायण स्कूल प्रथम व दिव्या व रितु राम नारायण स्कूल द्वितीय रही। श्लोक उच्चारण में अंकिता कारद स्कूल प्रथम, कोमल कन्या स्कूल इसराना द्वितीय व राखी मांडी स्कूल तृतीय रहे। निबंध लेखन में संजना कारद स्कूल प्रथम, नैंसी मांडी स्कूल द्वितीय व मोहित मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना तृतीय रहे।

chat bot
आपका साथी