घर में पधारो गजानन जी..

गणेश वंदना के साथ सनौली रोड ऋषि कालोनी में श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मंदिर में गणेश महोत्सव एवं राधा रानी छठी महोत्सव शुरू हुआ। मुख्य अतिथि शशांक नारंग और सिद्धार्थ नारंग ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:34 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:34 AM (IST)
घर में पधारो गजानन जी..
घर में पधारो गजानन जी..

जागरण संवाददाता, पानीपत : गणेश वंदना के साथ सनौली रोड ऋषि कालोनी में श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मंदिर में गणेश महोत्सव एवं राधा रानी छठी महोत्सव शुरू हुआ। मुख्य अतिथि शशांक नारंग और सिद्धार्थ नारंग ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में जैसे ही भजन गायक नरेश सहगल ने घर में पधारो गजानन जी, जीवन का आनंद है श्री राधे भजन गाया, श्रद्धालु झूम उठे।

महोत्सव में स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि हमारा देश उत्सव, पर्व मनाने वाला देश है। यहां के लोगों के जीवंत होने का कारण भी यही है। त्योहार पर्व से जीवन में उल्लास रहता है। भारत की एक ऐसा देश हैं जहां छह ऋतु होती है। आध्यात्मिक वातावरण यहां बना हुआ है। अनेक विदेशी लोग यहां की संस्कृति को अपना रहे हैं। हम पाश्चात्य में डूबते जा रहे हैं। कार्यक्रम में किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार ने भजनों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर किशन लाल लखीना, राजेन्द्र टुटेजा, कैलाश नारंग, रामनारायण तनेजा, तिलक राज सेठी, राजेश लखीना, सतीश रेवड़ी, सुंदर दास नन्दवानी, सागर जुनेजा, पंकज नारंग, गणपत खुराना, जवाहर जुनेजा, शाम शर्मा, प्रेम चंद शर्मा एवं महिला संकीर्तन मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी