मोजांबिक में आतंकियों से पानीपत के विनोद को छुड़ाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे सीएम मनोहर

पानीपत के विनोद बैनीवाल को अफ्रीकी देश मोजांबिक में आतंकियों ने बंधक बना लिया है। वह नेचुरल गैस प्लांट में ब्रांच मैनेजर थे। उन्‍हें छोड़ने के बदले में एक लाख डॉलर मांगे हैं। पानीपत में उनकी पत्‍नी और बच्‍चों ने सरकार से गुहार लगाई थी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:00 AM (IST)
मोजांबिक में आतंकियों से पानीपत के विनोद को छुड़ाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे सीएम मनोहर
पीएमओ भी सक्रिय हुआ, मोजाम्बिक एंबेसी तक पहुंचाई बात, जल्द रिहाई की उम्मीद।

पानीपत, जेएनएन। समालखा के विनोद बैनीवाल को अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में आतंकवादियों से छुड़ाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, वह दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराएंगे। हरियाणा को बेटे को जल्द घर लाएंगे।

उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय से परिवार को संदेश पहुंचाया गया है कि एंबेसी सक्रिय हो गई है। गौरतलब है कि आतंकियों ने विनोद को छोड़ने की एवज में एक लाख डालर (73 लाख रुपये) की मांग की है। विनोद के भाई सतेंद्र के अनुसार, कंपनी ये रकम देने को तैयार है, इसके बावजूद विनोद की रिहाई नहीं हो पा रही है। विनोद बैनीवाल वर्ष 2015 में विनोद बैनीवाल वर्क वीजा पर मोजाम्बिक गए थे। पाल्मा शहर के नेचुरल गैस प्लांट पर वह ब्रांच मैनेजर थे। आतंकी संगठन अल शबाब ने 24 मार्च को हमला कर वहां बहुत से नागरिकों का अपहरण कर लिया, उनमें विनोद भी हैं। विनोद की आखिरी बार 20 अप्रैल को अपने छोटे भाई सतेंद्र से फोन पर बात हुई।

पापा की याद आ रही है

विनोद की 14 वर्ष की बेटी हंसी के आंसू नहीं थम रहे। हंसी ने रोते हुए कहा, पापा की याद आ रही है। उन्हें ला दो। इसी तरह पत्नी सीमा का भी रो-राेकर बुरा हाल है। तीन महीने हो चुके हैं। एक-एक दिन मुश्किल से कट रहा है। सीमा ने कहा, भारत सरकार दबाव बनाए।

आज सांसद से मिलेगा परिवार

सतेंद्र बैनीवाल ने बताया कि शुक्रवार को वह सांसद संजय भाटिया से मिलेंगे। उनसे निवेदन करेंगे कि विदेश मंत्री से बात करें। उनके पास पीएमओ कार्यालय से मैसेज आया है। इसमें बताया गया है कि मोजाम्बिक एंबेसी से रिपोर्ट ली जा रही है। सतेंद्र का कहना है कि अगर भारत सरकार सक्रिय हो जाए, दबाव बना दे तो आतंकवादियों के चंगुल से भाई की रिहाई हो जाएगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी