वार्ड-23 में काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी सीएम फ्लाइंग ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, पानीपत : सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर समेत दो अधिकारियों के दल ने वार्ड-23 में

By Edited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:48 AM (IST)
वार्ड-23 में काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी सीएम फ्लाइंग ने किया निरीक्षण
वार्ड-23 में काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी सीएम फ्लाइंग ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, पानीपत : सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर समेत दो अधिकारियों के दल ने वार्ड-23 में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी का निरीक्षण किया। टीम ने यहां पर बिजली निगम द्वारा खंभे लगाए जाने और निर्मित भवनों के सुबूत भी जुटाए।

सीएम फ्लाइंग के निरीक्षण करने से नगर निगम अधिकारियों की धड़कन तेज रही। सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर शीशपाल और एएसआइ रणवीर वार्ड-23 नहर के साथ काटी गई अवैध कॉलोनी में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ता पूर्व जिला पार्षद एवं जन आवाज सोसाइटी के प्रधान जो¨गद्र स्वामी के बयान दर्ज किए। जो¨गद्र स्वामी ने कहा कि वार्ड-23 में नहर के साथ तीन वर्ष से अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। वह नगर निगम और डीटीपी के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि शहर में दर्जनों जगह अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही हैं। कॉलोनाइजर अधिकारियों की शह पर कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। नगर निगम और डीटीपी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने की बजाय एक-दूसरे का नाम ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी