दिन भर छाए रहे बादल, रात को तेज हवा के साथ बारिश

शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। रात को साढ़े 8 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तीन दिन पहले तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था। दो दिनों से रात को बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है लेकिन शुक्रवार को तूफान में जो खंभे टूट कर गिर गए थे वे अभी तक बदले नहीं जा सके थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:05 PM (IST)
दिन भर छाए रहे बादल, रात को तेज हवा के साथ बारिश
दिन भर छाए रहे बादल, रात को तेज हवा के साथ बारिश

जागरण संवाददाता, पानीपत : शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। रात को साढ़े 8 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तीन दिन पहले तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था। दो दिनों से रात को बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन शुक्रवार को तूफान में जो खंभे टूट कर गिर गए थे, वे अभी तक बदले नहीं जा सके थे। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी सुचारू नहीं हो पाई थी। शनिवार को दोबारा आंधी आने से अनेक खंबे टूट गए। ब्लैक आउट की स्थिति रही।

बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बिजली कट होने व बारिश होने के कारण घरों के अंदर उमस ज्यादा होने से परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी।

जून के पहले सप्ताह से भीषण गर्मी से लोग जूझ रहे हैं। तापमान 43 पार पहुंच गया था। दूसरा सप्ताह मौसम के लिहाज से राहत लेकर आया है। शनिवार को 0.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। एक दिन पहले वीरवार की रात को औसतन छह एमएम बारिश दर्ज की गई थी। वातावरण में अधिकतम आद्रता 78 व न्यूनतम 66 प्रतिशत दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। एयर क्वालिटी इंडेक्स शनिवार को 181 रहा। बारिश होने के कारण आने वाले समय में वायु गुणवत्ता में सुधार रहेगा। जगह-जगह पानी भरा

नालों की बारिश के सीजन से पहले सफाई नहीं की गई। हल्की सी बारिश में नाले ओवर फ्लो हो रहे हैं। सड़कों गलियों में जगह-जगह पानी भर गया है। एक दिन पहले ही डीसी सुशील सारवान ने ड्रेन नंबर एक का निरीक्षण ड्रेन की सफाई करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

chat bot
आपका साथी