दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हल्की बारिश

दिन भर बादलों और सूर्य के बीच आंख मिचौली चलती रही। शाम को तेज हवा गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पानीपत सिटी में दो एमएएम समालखा में चार एमएम और इसराना में दो एमएम बारिश दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:14 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:14 AM (IST)
दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हल्की बारिश
दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हल्की बारिश

जागरण संवाददाता, पानीपत : दिन भर बादलों और सूर्य के बीच आंख मिचौली चलती रही। शाम को तेज हवा गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पानीपत सिटी में दो एमएएम, समालखा में चार एमएम और इसराना में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। सनौली और मतलौडा ब्लाक में काले बादल तो छाए लेकिन बिना बरसे ही लौट गए। बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था। देर शाम को काले बादल छाए रहे। सितंबर माह के शुरुआत से बारिश हो रही है। पिछले कई वर्षों का बारिश के रिकार्ड तोड़ा है। अधिक बारिश होने से सड़कों के गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ है। शाम बारिश होने से सब्जी मंडी में काम काज प्रभावित रहा।

बारिश के चलते वायु गुणवत्ता में सुधार रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स सेक्टर 18 में 32 अंक रहा। 50 अंक से कम एक्यूआई बेहतर स्थिति माना जाता है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने पानीपत व आसपास के क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

बारिश को धान की फसल के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है। धान की पकाई पर है। मंडियों में आना भी शुरू हो चुका है। किसानों का कहना है इस बार अपेक्षा से अधिक बारिश हुई है।

chat bot
आपका साथी