जेल में बंदियों के लिए सौंपा मास्क का कपड़ा

हेल्पिग यूथ वेलफेयर सोसाइटी और व्यापार मंडल ने मिलकर करनाल जेल के बंदियों को मास्क के लिए कपड़े दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:32 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:32 AM (IST)
जेल में बंदियों के लिए सौंपा मास्क का कपड़ा
जेल में बंदियों के लिए सौंपा मास्क का कपड़ा

जासं, पानीपत : हेल्पिग यूथ वेलफेयर सोसाइटी और व्यापार मंडल ने मिलकर करनाल जेल के बंदियों के लिए मास्क का कपड़ा दिया। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अरोड़ा, प्रमुख सदस्य निशांत सोनी, प्रवीन वर्मा, राजीव मलिक इस दौरान मौजूद रहे। सुनील अरोड़ा ने बताया कि शहर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की भी सप्लाई की जा रही है। संकट के वक्त संयुक्त व्यापार मंडल के सभी सदस्य मदद के लिए आगे खड़े हैं।

कोविड पीड़ितों को हर सुविधा देंगे :अर्चना भाजपा की जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संकट के इस दौर में सरकार ग्रामीणों के साथ है। उन्हें शहर की भांति सभी सुविधाएं दी जा रही है। अर्चना गुप्ता गांव नांगल खेड़़ी में आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचीं थीं। उन्होंने कहा कि पूरा स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन कोविड की रोकथाम के लिए संकल्पित है। केंद्र सरकार राज्यों को हर संभव सहायता दे रही है। उन्होंने बताया कि हर बड़े गांव में 10 आइसोलेशन व छोटे गांव में पांच आइसोलेशन बेड होंगे। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच सुमन रानी, प्रेम व कर्मवीर मौजूद रहे। ददलाना में लगा मेगा कैंप, 523 ने लगवाया टीका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ददलाना में मेगा कैंप लगाकर 523 लोगों को कोरोना रोधक वैक्सीन कोविशील्ड लगाई गई। 18 से 45 आयु वर्ष के 450 युवाओं, महिलाओं और पुरुषों को और 45 वर्ष से अधिक आयु के 73 महिलाओं और पुरुषों को वैक्सीन लगाई गई। 87 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए ।

कोरोना रोधक वैक्सीन की पहली डोज लगवाने आए थाइसन ग्रुप के आरसीएम मृत्युंजय सिंह, अरशद हुसैन, सत्यदर्शी नायक, सतबीर शर्मा, मास्टर बालकिशन, माला सिंह , सबा अयुब हुसैन, गीता शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी युवाओं , महिलाओं और पुरुषों को कोरोना रोधक वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। वैक्सीनेशन कराकर आप भी सुरक्षित रहो और दूसरों को भी सुरक्षित रखो। सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ददलाना के मेडिकल ऑफिसर रंजीत सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन का हमारे शरीर पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता। हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इस अवसर पर डॉ. सुकरम पाल, डॉ. राम कुमार, बलराज सिंह, लैब टेक्नीशियन ममता, एएनएम अनिता, रजनी और विनोद बाला मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी