सफाई के टेंडर समाप्त, समय सीमा बढ़ाने पर पार्षद सहमत नहीं

मेयर अवनीत कौर सहित सभी 26 वार्डों के पार्षदों की प्री हाउस बैठक ताऊ देवीलाल कांपलेक्स स्थित सभागार में हुई। बैठक में शहर की सफाई के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्षदों में गर्मागर्मा बहस भी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 09:57 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 09:57 AM (IST)
सफाई के टेंडर समाप्त, समय सीमा बढ़ाने पर पार्षद सहमत नहीं
सफाई के टेंडर समाप्त, समय सीमा बढ़ाने पर पार्षद सहमत नहीं

जागरण संवाददाता, पानीपत : मेयर अवनीत कौर सहित सभी 26 वार्डों के पार्षदों की प्री हाउस बैठक ताऊ देवीलाल कांपलेक्स स्थित सभागार में हुई। बैठक में शहर की सफाई के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्षदों में गर्मागर्मा बहस भी हुई। अभी तक सफाई के टेंडरों की समय सीमा आयुक्त अपने स्तर पर बढ़ा देते थे। इस बार ऐसा नहीं हुआ। शहर में नालों की सफाई के लिए नाला गैंग को टेंडर दिया हुआ है। साथ ही रात को मार्केटों में सफाई के टेंडर भी दिया हुआ है। इन दोनों टेंडरों की समय सीमा 31 मई को समाप्त हो गई है। वार्ड 3, 8, 9 के पार्षदों ने भी रात को सफाई के टेंडर की समय सीमा बढ़ाने पर सहमति नहीं दी। ये पार्षद अड़ गए

पार्षद लोकेश नागरू का कहना है कि पुरानी परंपरा बंद होनी चाहिए। पार्षद अंजली शर्मा, अशोक नारंग, विजय सहगल ने सफाई का टेंडर को एक्सटेंड करने से इन्कार कर दिया। पार्षद दुष्यंत भट्ट ने कहा कि बारिश के मौसम के देखते हुए नालों की सफाई जरूरी है। बैठक में पार्षद अनिल बजाज, शिव कुमार शर्मा, विजय जैन, अंजली शर्मा ने अपने विचार रखे। मेयर अवनीत कौर ने कहा कि पार्षद जो चाहेंगे वैसे ही काम होगा। फिलहाल सफाई के मुद्दे पर तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। समस्याएं

1. टेंडर का समय नहीं बढ़ाया गया तो बारिश में शहर डूबेगा

2. बाजारों में रात को सफाई होती है। समय नहीं बढे़गा तो बाजारों की सफाई नही हो सकेगी। सुबह दुकानदारों को कूड़ा मिलेगा। सवाल

1. निगम के अधिकारियों को पता है सफाई का टेंडर समाप्त होने वाला है फिर भी टेंडर समय पर क्यों नहीं किए गए।

2.जिन ठेकेदारों ने सफाई का टेंडर लिया हुआ है, उन्हीं की शिकायत पर मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर को विजिलेंस की टीम ने पकड़ा, तो उसी कंपनी को टेंडर क्यों

3. अगर समय सीमा बढ़ा दी जाती है तो इसे दबाव माना जाएगा।

4. नहीं बढ़ाई तो नाले साफ न होने के कारण बारिश में जल भराव होगा।

5. रात की सफाई बंद होने बाजारों में कूड़़े के ढेर लगेंगे।

chat bot
आपका साथी