City Bus Service: हरियाणा में सिटी बस सर्विस फिर से होगी शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

हरियाणा में एक बार फिर से सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के मांगपत्र दिए जाने पर डिपो ने बस सर्विस चलाने का निर्णय लिया। एक समय पर पिपली और कुवि के थर्ड गेट दोनों ओर से मिलेगी बस सर्विस।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 02:00 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 02:00 PM (IST)
City Bus Service: हरियाणा में सिटी बस सर्विस फिर से होगी शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत
हरियाणा में फिर से शुरू होगी सिटी बस सर्विस।

कुरुक्षेत्र, [अनुज शर्मा]। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने काेरोना काल से बंद पड़ी अपनी सिटी बस सर्विस को अब दोबारा से शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को पिपली से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट तक जाने के लिए 30 रुपये की बजाय 10 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ का योगदान अहम

बता दें कि सिटी बस सर्विस शुरू करने में हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ का सबसे बड़ा योगदान है। संघ के जिला प्रधान गगनदीप सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संघ सदस्यों ने डिपो महाप्रबंधक के समक्ष प्रमुखता से सिटी बस सर्विस शुरू करने की मांग रखी थी। जिसके बाद महाप्रबंधक ने ड्यूटी सेक्शन के अधिकारियों से बातचीत कर सिटी बस सर्विस दोबारा से शुरू से करने निर्णय लिया है। सिटी बस सर्विस शुरू होने से हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा। वहीं पिपली से कुवि के थर्ड गेट तक सफर करने वाले यात्रियों को दोनों ओर सफर करने पर 40 रुपये और समय की भी बचत होगी। चूंकि सिटी बस सर्विस न होने से यात्रियों को पिपली से थर्ड तक जाने के लिए 30 रुपये खर्च कर आटो में सफर करना पड़ रहा था। लेकिन अब यात्री 10 रुपये खर्च कर पिपली से कुवि के थर्ड गेट तक जा सकते है और इतने ही रुपये में वापस आ सकते है।

बस के लिए घंटों तक नहीं करना पड़ेगा इंतजार

संघ प्रधान गगनदीप ढिल्लो ने बताया कि सिटी बस सर्विस बंद होन से यात्रियों को यमुनानगर से कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड तक जाने वाली बसों का करीब एक-एक घंटे तक तेज धूप में इंतजार करना पड़ रहा था। वहीं अब सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। जिसको देखते हुए ही संघ ने महाप्रबंधक के सामने सिटी बस सर्विस शुरू करने की मांग उठाई है। इससे यात्रियों को घंटों तक बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

एक समय पर चलेगी दो बसें

ड्यूटी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि सिटी बस सर्विस देने के लिए रोडवेज की ओर से दो बसें चलाई जाएगी। दोनों बसें सुबह आठ बजे चलेगी। इनमें एक बस पिपली से कुवि के थर्ड गेट तक और दूसरी कुवि के थर्ड गेट से पिपली तक चलेगी। इससे यात्रियों को एक समय पर दोनों ओर से बस की सुविधा मिलेगी। जिसके लिए यात्री को मात्र 10 रुपये खर्च करने होंगे। 

यात्रियों को मिलेगा फायदा

कुरुक्षेत्र डिपो के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि कोरोना काल में बंद पड़ी सिटी बस सर्विस को दोबारा से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे निश्चित तौर पर रोडवेज और यात्रियों को फायदा मिलेगा।

chat bot
आपका साथी