देवी मंदिर में आयोजित प्रतियोगिताओं में 223 बच्चों ने लिया हिस्सा

ह्युमाना पीपल टु पीपल ने कदम परियोजना के तहत कपड़ा उद्योग से जुड़े मजदूर वर्ग परिवारों के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। तीन से छह वर्ष के 223 बच्चों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 08:35 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 08:35 AM (IST)
देवी मंदिर में आयोजित प्रतियोगिताओं में 223 बच्चों ने लिया हिस्सा
देवी मंदिर में आयोजित प्रतियोगिताओं में 223 बच्चों ने लिया हिस्सा

जागरण संवाददाता, पानीपत : ह्युमाना पीपल टु पीपल ने कदम परियोजना के तहत कपड़ा उद्योग से जुड़े मजदूर वर्ग परिवारों के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। तीन से छह वर्ष के 223 बच्चों ने भाग लिया। देवी मंदिर कार्यकर्ता रमेश कुमार ने रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। 250 मीटर दौड़, रस्साकशी, दही दौड़, गुब्बारा दौड़, बैग दौड़, कार्ड गिनती दौड़, जंपिग रेस, संतुलन व हुप्ली गेम में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। 72 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। शिक्षिका पुष्पा बिष्ट ने खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होने की बात कही। इस मौके पर संस्था अधिकारी विनोद सोलंकी, माधव सिंह, संदीप, अंशुम, सोनू, प्रवीन, रूबी, सुमन, सहिस्ता, सीमा, लोकेंदर व दीपक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी