बच्चों ने किया इको फ्रेंडली गणेश विसर्जन

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में गणेश विसर्जन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रिसिपल विनीता कुमार तोमर व मुख्याध्यापिका डा. नीलम वत्स ने की। सर्वप्रथम गणेश जी की वंदना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:00 PM (IST)
बच्चों ने किया इको फ्रेंडली गणेश विसर्जन
बच्चों ने किया इको फ्रेंडली गणेश विसर्जन

पानीपत : विज्ञप्ति : सेक्टर 13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में गणेश विसर्जन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रिसिपल विनीता कुमार तोमर व मुख्याध्यापिका डा. नीलम वत्स ने की। सर्वप्रथम गणेश जी की वंदना की गई। कक्षा प्रथम के छात्र विराज ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। कक्षा प्रेप-टू की छात्रा छवि ने कहानी के माध्यम से गणेश कैसे बने गजानन का बडे़ सुंदर ढंग से वर्णन किया। छात्रा समायरा, अनन्या व मीत ने ओ माई फ्रेंड गणेशा गीत पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा दूसरी सफायर की छात्रा आरोही ने ओ देवा ओ गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने इको फ्रेंडली गणेश विसर्जन किया गया। मंच संचालन छात्रा आरोही ने किया।

chat bot
आपका साथी