बाल कल्याण दे रहा बच्चों के सपनों को उड़ान : कृष्ण

बाल महोत्सव-2019 के तहत बाल कल्याण परिषद की ओर से सोमवार को बाल भवन में मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने समूह नृत्य एकल नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। मंगलवार को सोलो डांस व क्विज का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:59 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 07:59 AM (IST)
बाल कल्याण दे रहा बच्चों के सपनों को उड़ान : कृष्ण
बाल कल्याण दे रहा बच्चों के सपनों को उड़ान : कृष्ण

जागरण संवाददाता, पानीपत : बाल महोत्सव-2019 के तहत बाल कल्याण परिषद की ओर से सोमवार को बाल भवन में मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। मंगलवार को सोलो डांस व क्विज का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य अतिथि बाल कल्याण परिषद के महासचिव कृष्ण ढुल ने कहा कि परिषद बच्चों के सपनों को उड़ान देने को प्रयासरत है। परिषद का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को गांव और जिलों से निकालकर दुनिया के सामने प्रदर्शित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2025 तक प्रदेश को बाल मजदूरी और भिक्षा वृत्ति से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिये बाल कल्याण की अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों के प्रयास की सराहना की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल बाल कल्याण अधिकारी प्रदीप मलिक व बलराज मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु संधु व मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी सुमन शर्मा ने किया। बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि मंगलवार के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महिपाल ढांडा होंगे। ये रहे विजेता

-ग्रुप डांस के प्रथम ग्रुप में एसडीवीएम सिटी पानीपत प्रथम व डीएवी पब्लिक पुलिस स्कूल, कैथल द्वितीय।

-ग्रुप डांस के द्वितीय ग्रुप में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल प्रथम व एसडीवीएम सिटी पानीपत द्वितीय।

-ग्रुप डांस के तृतीय ग्रुप में डीएवी स्कूल कैथल प्रथम दयाल सिंह स्कूल करनाल द्वितीय।

-ग्रुप डांस के चतुर्थ ग्रुप में माइल स्टोन स्कूल कैथल व एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल करनाल द्वितीय।

-पंचम ग्रुप में घरौंडा की महक प्रथम व पानीपत की श्रद्धा मलिक द्वितीय।

- सोलो गायन में कैथल का अदम्य प्रथम व पानीपत की अकांक्षा द्वितीय।

-ग्रुप तीन में करनाल का माधव प्रथम व कैथल की वंशिका द्वितीय।

chat bot
आपका साथी