विदेश भेजने के बहाने ठग उड़ा रहे जिंदगी भर की कमाई, करनाल मं दो भाइयों ने गंवाए 37 लाख रुपये

करनाल में इंग्लैंड भेजने के नाम पर दो भाइयों से 37 लाख की धोखाधड़ी हो गई। आरोपितों ने बताया कि उनकी बहन इंग्लैंड रहती है। वहां सेटल करवा देंगे। 50 लाख मांगे। 35 लाख में सौदा तय हुआ। आरोपितों ने पैसे ले लिए लेकिन विदेश नहीं भेजा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 01:31 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 01:31 PM (IST)
विदेश भेजने के बहाने ठग उड़ा रहे जिंदगी भर की कमाई, करनाल मं दो भाइयों ने गंवाए 37 लाख रुपये
विदेश भेजने की आड़ में धोखाधड़ी का सिलसिला नहीं थम रहा है।

करनाल, जेएनएन। युवाओं को विदेशी मुद्रा की खनक सुनाकर धोखाधड़ी किए जाने के मामले थम नहीं रहे हैं। इससे न केवल युवाओं के सपने तार-तार हो रहे हैं। बल्कि उन्हें अनेकों परेशानियों के साथ-साथ भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

ताजा मामला जाटों गेट से सामने आया है। यहां दो भाइयों को इंग्लैंड भेजने का भरोसा देकर करीब 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित विमल सैनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। इसमें उन्होनें आरोप लगाया कि उनके घर जान-पहचान के चलते विकल्प नाम का व्यक्ति अपने पिता शीशपाल के साथ वर्ष 2017 में आया था। विकल्प ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा कि उनकी बहन इंग्लैंड में रहती है और वे दोनों भाइयों को वहां भेज सकते हैं। इसके लिए 50 लाख रुपये की मांग की।

35 लाख में तय हुआ सौदा

वह उनकी बातों में आ गए तो मामला 35 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद आरोपित उनसे कुछ नकदी व कुछ दिन बाद दस्तावेज ले गए। इसके बाद अलग-अलग समय पर भी उनसे नकदी ले ली गई। लेकिन काफी समय तक आरोपितों ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर 2019 में आरोपितों ने कहा कि किसी कार्यालय कार्रवाई के चलते उनका वीजा लगने में देरी हुई है। लेकिन अब जल्द ही वीजा लग जाएगा। अगले साल कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन का बहाना कर वीजा न लग पाने की बात कही। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी की गई है।

पैसे वापस मांगे तो मिल रहीं धमकियां

उन्होंने आरोपितों से दी गई राशि वापस देने की मांग की तो पहले भरोसा देते रहे। उसके बाद चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद भी काफी दिनों तक वे दी राशि लौटाने की मांग करते रहे, लेकिन अब आरोपितों ने यह राशि देने से इन्कार कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी जाने लगी है। उन्होंने गुहार लगाई है कि आरोपितों को दी गई 37 लाख की राशि वापस दिलाई जाए और आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना शहर एसएचओ संदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी